Home > टेक - ऑटो > Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं? RBI के ये नियम नहीं माने तो लगेगा भारी जुर्माना

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं? RBI के ये नियम नहीं माने तो लगेगा भारी जुर्माना

Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड का सही उपयोग रोजमर्रा के खर्चों में किया जा सकता है. जैसे होटल बिल का भुगतान, फ्लाइट या ट्रेन टिकट बुकिंग और ग्रोसरी खरीदना.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 2, 2026 9:00:38 PM IST



Credit Card Spending: क्रेडिट कार्ड आज के समय में एक सुविधाजनक फाइनेंशियल टूल है, लेकिन इसे ‘फ्री मनी’ समझना बड़ी गलती हो सकती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल केवल जरूरतों को पूरा करने के लिए होना चाहिए, न कि निवेश या पुराने कर्ज चुकाने के लिए. गलत उपयोग करने पर बैंक पेनल्टी लगा सकते हैं या कार्ड ब्लॉक भी कर सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि इसके उपयोग को समझदारी से सीमित रखा जाए.

कहां करना चाहिए सही इस्तेमाल

क्रेडिट कार्ड का सही उपयोग रोजमर्रा के खर्चों में किया जा सकता है. जैसे होटल बिल का भुगतान, फ्लाइट या ट्रेन टिकट बुकिंग और ग्रोसरी खरीदना. इसके अलावा, टीवी, फ्रिज, मोबाइल या लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने में भी यह उपयोगी है. कई लोग टू-व्हीलर खरीदने के लिए भी कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, जो नियमों के तहत सही माना जाता है. ऐसे खर्चों में कार्ड का उपयोग करने से कैश फ्लो मैनेज करना आसान हो जाता है.

जहां इस्तेमाल अब महंगा पड़ता है

कुछ खर्च ऐसे हैं जहां क्रेडिट कार्ड का उपयोग अब पहले जैसा फायदेमंद नहीं रहा. उदाहरण के लिए, घर का किराया भरने पर अब 1% से 3% तक अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है. इसी तरह इंश्योरेंस प्रीमियम पर भी रिवॉर्ड पॉइंट्स कम या बंद हो गए हैं. अगर आप कार खरीदने के लिए कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो डीलर 2% तक अतिरिक्त फीस ले सकता है, जिससे आपका खर्च बढ़ जाता है.

इन कामों के लिए पूरी तरह मना

कुछ उपयोग ऐसे हैं जिन पर पूरी तरह रोक है. क्रेडिट कार्ड से शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करना अनुमति नहीं है. इसके अलावा जुआ, सट्टेबाजी या लॉटरी टिकट खरीदने में कार्ड का इस्तेमाल गैर-कानूनी माना जाता है. ऐसे मामलों में न केवल पेनल्टी लग सकती है बल्कि कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

कर्ज के जाल से बचने की सलाह

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक क्रेडिट कार्ड से दूसरे कार्ड का बिल या किसी लोन की EMI नहीं भरनी चाहिए. ऐसा करने से कर्ज बढ़ता जाता है और व्यक्ति कर्ज के जाल में फंस सकता है. समझदारी इसी में है कि क्रेडिट कार्ड का उपयोग सीमित और योजनाबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि फायदे के साथ जोखिम से भी बचा जा सके.

iPhone 18 Pro Leaks: भारत में कितने का मिलेगा iPhone 18 Pro Max,कीमत से लेकर बैटरी तक जानें सबकुछ

Advertisement