Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > शाहिद-कृति की हिट जोड़ी पर मंडरा रहा खतरा? मेकर्स ने कराई नई एक्ट्रेस की एंट्री; जानें कौन है ये हसीना?

शाहिद-कृति की हिट जोड़ी पर मंडरा रहा खतरा? मेकर्स ने कराई नई एक्ट्रेस की एंट्री; जानें कौन है ये हसीना?

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की सफलता के बाद अब मैडॉक फिल्म्स ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2' को लेकर काम करना शुरू कर दिया है. खास बात यह है कि इस फिल्म में एक नई एक्ट्रेस नजर आने वाली है.

By: Preeti Rajput | Published: April 2, 2026 5:11:01 PM IST



Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2: साल 2024 में साइंस-फिक्शन ड्रामा ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया था. इस फिल्म में कृति सेनॉन ने एक रोबोटिक गर्ल का किरदार निभाया था. शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की जोड़ी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की थी. ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की सफलता के बाद अब मैडॉक फिल्म्स ने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2’ को लेकर काम करना शुरू कर दिया है. खास बात यह है कि इस फिल्म में एक नई एक्ट्रेस नजर आने वाली है.

इस हसीना की हुई एंट्री 

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहित कपूर और कृति सेनॉन की जोड़ी एक बार फिर से तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2 से वापसी करने वाली है. वहीं इस फिल्म में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की एंट्री हो सकती है. फिलहाल स्क्रिप्ट को लेकर काम चल रहा है. मेकर्स इसे अगस्त तक पूरा कर लेंगे. मेकर्स ने फिल्म को साल 2027 की शुरु में शुरु करने का प्लान बनाया है. हालांकि, काफी चीजे ‘कॉकटेल 2’ के प्रदर्शन पर भी तय करती है. इसके बाद स्टूडियो को समय और प्राथमिकताओं को तय करने में भी मदद मिलेगी. हालांकि, जान्हवी कपूर के किरदार को लेकर फिलहाल कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं  आई है. 

Ramayana Teaser : ‘रामायण’ में रणबीर कपूर का दिव्य अवतार! रावण की झलक ने बढ़ाया उत्साह; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

‘ओ रोमियो’ में नजर आए थे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. हाल ही में शाहिद कपूर को तृप्ति डिमरी के साथ एक अहम किरदार में देखा गया था. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. इस फिल्म का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया था. इसके अलावा शाहिद कपूर जल्द ही ‘कॉकटेल 2’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी. 

Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल का क्या है ताजा रेट, जानें दिल्ली से लेकर चेन्नई तक भाव

Advertisement