Home > दिल्ली > अब नहीं लगेगा जाम! रेड लाइट से मिलेगा छुटकारा, इन 3 रूट पर फर्राटेदार नॉन-स्टॉप सफर जल्द होगा शुरू

अब नहीं लगेगा जाम! रेड लाइट से मिलेगा छुटकारा, इन 3 रूट पर फर्राटेदार नॉन-स्टॉप सफर जल्द होगा शुरू

Delhi Traffic News: दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए सरकार ने तीन रूट को सिग्नल फ्री बनाने का फैसला किया है. जिसके तहत लंबी टनल और कई फ्लाईओवर राजधानी में बनाए जाएंगे.

By: Preeti Rajput | Published: April 2, 2026 4:37:35 PM IST



Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन लोग घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं. जाम में फंसने वाले इन्हीं लाखों वाहन चालकों के लिए केंद्र सरकार ने एक रोनमैप तैयार किया है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली के तीन सबसे बिजी रूट्स को सिग्नल फ्री बनाने का फैसला किया है. इसके तहत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के जरिए दिल्ली के रोड पर दबाव कम करने की तैयारी की जा रही है. 

रेड लाइट से मिलेगा छुटकारा

दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक आश्रम-बदरपुर मार्ग को सिग्नल फ्री बनाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने लोकसभा को जानकारी देते हुए बताया कि इस रूट पर तीन बड़े फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं. इनके तैयार होने के बाद बदरपुर बॉर्डर से आश्रम तक का सफर बिना रेड लाइट के तय किया जा सकता है. 

महरौली-गुरुग्राम

महरौली से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को अक्सर जाम का सामना करना पड़ता है. सरकार के एक घंटे लंबे सफर को केवल 15 मिनट में समेटने की कोशिश पर काम कर रही है. इस रूट पर बनाए गए फ्लाईओवर सिग्नल फ्री होंगे. जिससे दिल्ली और गुरुग्राम के बीच कनेक्टिविटी सुपरफास्ट हो जाएगी.

पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर

पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर तक का रास्ता फिलहाल डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लेता है. मंत्री ने बताया कि इस पूरे मार्ग को ठीक करने की DPR पर काम किया जा रहा है. जिससे यहां फ्लाईओवर बनाकर इस सफर को मात्र आधे घंटे का हो जाएगा.

5.5 किमी लंबी टनल

गुरुग्राम से दिल्ली में एंट्री लेते हुए शिव मूर्ति पर लगने पर वाले जाम का हल भी निकाल लिया गया है. यहां यात्रियों को राहत देने के लिए करीब 5.5 किलोमीटर लंबी टनल का निर्माण किया जाएगा. यह टनल एयरपोर्ट जाने वाली और दिल्ली आने वाले ट्रैफिक को अलग-अलग कर देगी. जिससे जाम की समस्या खत्म हो जाएगी. 

सीएम पद से दिया इस्तीफा, फिर क्यों मिली Z+ सिक्योरिटी? अब ये बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे नीतीश कुमार

दिल्ली-देहरादून हाईवे

परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, दिल्ली-देहरादून राष्ट्रिय राजमार्ग का निर्माण कार्य लगभग पूरी हो गया है. बहुत जल्द इसका लोकार्पण किया जाएगा. इसके साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के स्क्रिय होने से भी दिल्ली की सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा. जिससे ट्रैफिक जाम कम लगेगा.

Advertisement