iPhone 18 Pro Leaks: Apple जल्द ही अपने नए iPhone लाइनअप को लॉन्च करने की तैयारी में है, जो अगले छह महीनों के भीतर आ सकता है. कंपनी आमतौर पर अपने फ्लैगशिप फोन्स को सितंबर में पेश करती है और 2026 में भी यही उम्मीद की जा रही है. पिछले साल iPhone 17 सीरीज को काफी सफलता मिली थी, खासकर Pro मॉडल्स में नए डिजाइन, एल्यूमिनियम बॉडी और बेहतर कूलिंग सिस्टम जैसे बड़े बदलाव देखने को मिले थे. अब कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज के साथ और भी नए बदलाव ला सकती है.
ये भी माना जा रहा है कि इस बार Apple अपने इवेंट में iPhone 18 का बेस मॉडल लॉन्च नहीं करेगा, बल्कि उसे 2027 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है.
iPhone 18 Pro का डिजाइन और डिस्प्ले
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro का डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही रह सकता है. इसमें एल्यूमिनियम बॉडी और पीछे की तरफ बड़ा कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है.
हालांकि, इस बार रंगों में बदलाव देखने को मिल सकता है. iPhone 17 Pro के टू-टोन डिजाइन की जगह iPhone 18 Pro में सिंगल कलर फिनिश मिल सकती है, जैसे गहरा लाल या बरगंडी रंग.
डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की OLED स्क्रीन और Pro Max में 6.9 इंच की OLED स्क्रीन मिल सकती है. साथ ही, दोनों फोन्स में Dynamic Island पहले से छोटा हो सकता है, जिससे स्क्रीन का लुक और बेहतर लगेगा.
iPhone 18 Pro की परफॉर्मेंस और बैटरी
नए iPhone 18 Pro मॉडल्स में काफी बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है. इसमें नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो पहले से तेज और ज्यादा पावर एफिशिएंट होगा.
बैटरी की बात करें तो iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो लगभग 5100mAh से 5200mAh के बीच हो सकती है. इससे फोन की बैटरी लाइफ और बेहतर होने की उम्मीद है.
iPhone 18 Pro के कैमरा फीचर्स
कैमरा सेटअप में ज्यादा बदलाव नहीं हो सकता. इसमें तीन 48MP कैमरे मिल सकते हैं – एक मेन कैमरा, एक अल्ट्रावाइड और एक टेलीफोटो लेंस. लेकिन इस बार मेन कैमरा में नया फीचर, जैसे वेरिएबल अपर्चर, दिया जा सकता है जिससे फोटो की क्वालिटी और बेहतर होगी. कम रोशनी में भी बेहतर फोटो मिल सकती है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 18MP का कैमरा मिल सकता है, जो पिछले मॉडल जैसा ही होगा.
लॉन्च डेट और कीमत
iPhone 18 Pro सीरीज को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. इसके साथ Apple का फोल्डेबल iPhone भी आ सकता है. कीमत की बात करें तो इसमें ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. पिछले साल iPhone 17 Pro की कीमत ₹1,34,900 और Pro Max की ₹1,49,900 थी और इस बार भी कीमत लगभग इसी के आसपास रह सकती है.