Home > वीडियो > Rajat Dalal ने की प्राइवेट वेडिंग: लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरों के बंधन में बंधे फिटनेस इन्फ्लुएंसर!

Rajat Dalal ने की प्राइवेट वेडिंग: लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरों के बंधन में बंधे फिटनेस इन्फ्लुएंसर!

Rajat Dalal Marriage Photos: रजत दलाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ एक निजी समारोह (Private Ceremony) में शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया है, जिसका वीडियो उन्होंने खुद बनाकर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया...

By: Sumaira Khan | Published: March 30, 2026 1:51:37 PM IST

Rajat Dalal Marriage Photos: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फिटनेस क्रिएटर रजत दलाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं, खबरों के अनुसार रजत ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ एक निजी समारोह (Private Ceremony) में शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया है, जिसका वीडियो उन्होंने खुद बनाकर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, इस सादगी भरे समारोह में केवल परिवार के सदस्यों और बेहद ही करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया.

रजत दलाल जो अपना बेबाक अंदाज और खतरनाक फिटनेस के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर हैं, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी ज्यादा प्राइवेट रखने की कोशिश की है, हालांकि उनकी शादी की खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों के बीच खुशी की लहर फैल गई है, साथ ही इस प्राइवेट सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं, जिसमें रजत अपने ट्रेडिशनल लुक और उनकी वाइफ एक बेहद ही सुंदर से लहंगे में दिख रहे हैं, देखें वीडियो 

संबंधित खबरें

Advertisement