Viral Video 2026: दिल्ली के चांद बाग इलाके से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, आग इस कदर तेज और खतरनाक थी कि पूरी मंजिल धुंए और लपटों की चपेट में आ गई, इतना ही नहीं इमारत में आग के लगातार बढ़ते जाने और अपनी जान बचाने के लिए लोगों ने अपनी छत से ही बिना कुछ सोचे समझे अपनी जान जोखिम में डालकर छलांग लगानी शुरू कर दी, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की काफी सारी गाड़ियां मौके पर ही पहुंची, और फौरन राहत कार्य शुरू किया, वहां मौजूद लोगों के अनुसार, आग ने देखते ही देखते भीषड़ रूप ले लिया, जिसे बहार जाने के सभी रस्ते बंद हो गए, घबराए हुए लोगों के पास छत से गुदने के अलावा और कोई रास्ता ही नहीं बचा था, आगे फिर स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से आग में झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, अब फिलहाल पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं.