Hema Gill Rooftop Model: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने तहलका मचा रखा है, जिसमें एक साधारण सी मॉडल की जिंदगी रातों-रात बदलती देखी जा सकती है, जब हेमा गिल नाम की एक मशहूर रूफटॉप मॉडल पर बॉलीवुड के फेमस सिंगर गुरु रंधावा की नजर पड़ती है तो कुछ ऐसा होता है जिसकी उम्मीद खुद हेमा ने भी कभी नहीं की थी, दरअसल हेमा को सोशल मीडिया पर रूफटॉप मैडल के नाम से काफी लोग जानते हैं, ऐसे ही उनका एक लेटेस्ट रैंप वॉक का वीडियो गुरु रंधावा ने देख लिया, जिसके बाद वो हेमा की मॉडलिंग स्किल से इस कदर इम्प्रेस हुए की उन्हें हाथों-हाथ ही अपने नए गाने के लिए चुन लिया
गुरु ने सीधा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हेमा की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे तम्हारी वॉक काफी पसंद आई है और हम आपके जैसी ही एक लड़की की तलाश में हैं, आगे उन्होंने लिखा कि मैरी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी, जिसे पढ़ते ही हेमा के होश उड़ गए, और वे खुशी से पागल होती दिखीं, जिसका वीडियो भी अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.