Home > वीडियो > Dhurandhar 2 पर आया पाकिस्तानियों का रिएक्शन? पड़ोसी देश ने बताया रणवीर सिंह की फिल्म को ‘थर्ड क्लास’!

Dhurandhar 2 पर आया पाकिस्तानियों का रिएक्शन? पड़ोसी देश ने बताया रणवीर सिंह की फिल्म को ‘थर्ड क्लास’!

Pakistani Family Review: यह वीडियो है पाकिस्तान के एक परिवार का जो भारतीय एक्टर रणवीर सिंह की आई नई फिल्म 'धुरंधर 2' की जमकर बुराई करता नजर आ रहा है, जिसका वीडियो भी उन्हीं के एक सदस्य ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद से ही इंटरनेट पर खलबली मच गई है...

By: Sumaira Khan | Published: March 28, 2026 6:40:55 AM IST

Pakistani Family Review: पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है, जिसे देखकर भारत के लोगों का गुस्सा भी अब सातवें आसमान को छू रहा है, वीडियो है पाकिस्तान के एक परिवार का जो भारतीय एक्टर रणवीर सिंह की आई नई फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जमकर बुराई करता नजर आ रहा है, जिसका वीडियो भी उन्हीं के एक सदस्य ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद से ही इंटरनेट पर खलबली मच गई है. 

लोगों को गुस्सा तब आया जब पाकिस्तान के इस वायरल परिवार ने न सिर्फ फिल्म की बुराई की, बल्कि मूवी का डायलॉग बोलते हुए यह भी कहा कि याद है ना मेजर इकबाल ने क्या कहा था? ”हम फिर घुसेंगे और फिर मारेंगे’, इतना ही नहीं उन्होंने मूवी को थर्ड क्लास बताते हुए फिल्म के विलेन मेजर इकबाल को सपोर्ट भी किया साथ ही उसके नाम के नारे भी लगाए, पाकिस्तान के इस परिवार के मुताबिक फिल्म का पहला पार्ट अच्छा था, मगर दूसरे पार्ट में कई चीजे गलत दिखाने की कोशिश की गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होता दिख रहा है. 

संबंधित खबरें

Advertisement