Basti Petrol Pump Viral Video 2026: यह मामला केवल हँसी-मजाक का नहीं, बल्कि ‘पैनिक बाइंग’ घबराहट में खरीदारी का एक चरम उदाहरण है, पिछले कुछ दिनों से देश के कुछ हिस्सों में स्ट्राइक या सप्लाई चैन में बाधा की छोटी-मोटी अफवाहें उड़ी थीं, बस्ती के इस युवक ने इसे इतना गंभीरता से लिया कि उसे लगा अब तेल कभी मिलेगा ही नहीं, 500 लीटर की टंकी को सिर पर रखकर ले जाना ना केवल शारीरिक रूप से कठिन है, बल्कि पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह भारी प्लास्टिक टैंक में ईंधन भरना नियमों के खिलाफ और असुरक्षित (Unsafe) भी है, जिला प्रशासन और तेल कंपनियों ने साफ किया है कि डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, ऐसे में लोगों को पैनिक करने या अवैध रूप से घरों में भारी मात्रा में तेल जमा करने की जरूरत नहीं है, सोशल मीडिया पर लोग तंज कस रहे हैं कि अगर कोई कल कह दे कि दुनिया में ‘आग’ खत्म होने वाली है, तो क्या ऐसे लोग अपनी सुरक्षा और घर की परवाह किए बिना उसे भी स्टोर करने लगेंगे?
0