Viral Fight Video: आजकल लोग अपनी जिंदगी में इतने बिजी और जल्दबाजी में रहते हैं कि किसी में अब धैर्य नहीं बचा, अब ऐसे में ही एक बेहद दिल दुखा देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है, दरअसल एक शख्स ने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक कैब ड्राइवर और बाइक वाले की लड़ाई का वीडियो शेयर किया था, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर आग लगा दी, बात यह थी कि जरा सी मामूली टक्कर लगने की वजह से दोनों के बीच लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि हाथों-हाथ वहीं सड़क पर खून-खच्चर हो गया.
बाइक वाले ने कैब ड्राइवर को अपने ही हेलमेट से उसके सिर पर इतनी बार वार किया की वह वहीं खून से लथपथ होता नजर आया, जिसको देख वहां मौजूद लोगों ने इस लड़ाई को रुकवाया, मगर इंटरनेट पर लोग बेहद गुस्सा करते दिख रहे हैं, लोगों का कहना है कि दोनों को ही इस बात का लिहाज होना चाहिए कि जरा सी बात को बिना हिंसक के प्यार और समझदारी से भी खत्म किया जा सकता है, हालांकि ड्राइवर ने भी बाइक वाले को पीटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, देखें यह वायरल वीडियो.