Home > वीडियो > ‘यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं’, हाइवे पर विवादित स्लोगन लिखने वाली सुलेखा और शारदा को पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता

‘यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं’, हाइवे पर विवादित स्लोगन लिखने वाली सुलेखा और शारदा को पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ अपमानजनक और भेदभावपूर्ण वाक्य लिखने के आरोप में हिंदू रक्षा दल की दो महिला कार्यकर्ताओं, सुलेखा और शारदा, और उनके एक साथी जितेंद्र राघव को गिरफ्तार किया गया है, इन कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थान पर नफरत फैलाने और बाद में सोशल मीडिया पर उसे सही ठहराने का प्रयास किया था.

By: Aksha Choudhary | Published: March 13, 2026 4:23:08 PM IST

Highway Hate Speech Arrest: उत्तर प्रदेश की पुलिस ने सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश दिया है, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हिंदू रक्षा दल की कार्यकर्ता सुलेखा और शारदा ने दीवार पर “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है” जैसे भड़काऊ नारे लिखे थे, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, जिसमें वे अपनी हरकत को जायज ठहराते हुए कैमरे पर बयान दे रही थीं, पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया पुलिस ने सुलेखा, शारदा और उनके सहयोगी जितेंद्र राघव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, उन पर शांति भंग करने और विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता पैदा करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक संपत्तियों का इस्तेमाल नफरत फैलाने के लिए करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

संबंधित खबरें

Advertisement