Home > वीडियो > Uttam Nagar Case: ‘पहले तरुण ने किया था हमला!’ पीड़िता ने किया बड़ा खुलासा, जानें क्या था हादसे का असली सच?

Uttam Nagar Case: ‘पहले तरुण ने किया था हमला!’ पीड़िता ने किया बड़ा खुलासा, जानें क्या था हादसे का असली सच?

Uttam Nagar Incident: उत्तम नगर की हालिया घटना में अब एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है, जिसे सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे, तरुण नाम के युवक का यह मर्डर केस अब न केवल सिर्फ उत्तम नगर में फैल रहा है बल्कि अब यह केस पूरे भारत में चर्चा का विषय बन चुका है, इस केस में एक शाहीन नाम की लड़की ने पूरे मामले का असली सच बताकर पूरे हिंदुस्तान को हैरान कर दिया है, दरअसल युवती का दावा है कि मीडिया में चल रही खबरें सिर्फ एक तरफा हैं और हमारे ऊपर गलत इल्जाम लगाए गए हैं, मीडिया से एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का दावा किया कि...

By: Sumaira Khan | Published: March 10, 2026 1:50:57 PM IST

Uttam Nagar Incident: उत्तम नगर की हालिया घटना में अब एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है, जिसे सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे, तरुण नाम के युवक का यह मर्डर केस अब न केवल सिर्फ उत्तम नगर में फैल रहा है बल्कि अब यह केस पूरे भारत में चर्चा का विषय बन चुका है, इस केस में एक शाहीन नाम की लड़की ने पूरे मामले का असली सच बताकर पूरे हिंदुस्तान को हैरान कर दिया है, दरअसल युवती का दावा है कि मीडिया में चल रही खबरें सिर्फ एक तरफा हैं और हमारे ऊपर गलत इल्जाम लगाए गए हैं, मीडिया से एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का दावा किया कि सबसे पहले किसी भी 11 साल की बच्ची ने वो गुब्बारा नहीं फेंका था यह सरासर झूठ है, बल्कि यह हरकत 20 साल के एक शराब पिए हुए लड़के ने किया था, साथ ही उन्होंने बताया कि उस लड़के ने युवती की बुआ के साथ सरेआम गली-गलौज और बदतमीजी की थी, जिसके बाद हमारे घरवाले यानी की मुस्लिम समाज के कुछ लोग आए थे.

आगे युवती ने इस बात का भी खुलासा किया कि पहले तरुण अपने साथ जिम के कुछ लड़के हमें मारने के लिए लाया था, जिसके बाद हमने सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए बचाव किया, जिसे हर जगह गलत तरह से साबित किया जा रहा है, साथ ही शाहीन बुरी तरह भावुक होते हुए यह कहती नजर आईं कि उनके पूरे घर को तबाह और जला दिया गया है, साथ ही घर के सारे सामान को भी तोड़ दिया गया है उनका कहना है कि सिर्फ एक तरफा बात सुनकर हमारे सर से छत छीन  लेना कौन सा न्याय है? अब युवती लोगों से गुहार लगाते हुए कह रही हैं कि उन्हें इंसाफ चाहिए और उनके घर को वापिस ठीक करवाना चाहिए

संबंधित खबरें

Advertisement