सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल ने हाल ही में अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) द्वारा खुद को नुकसान पहुंचाने और ‘खुद को खत्म करने’ वाली हरकत पर काफी नाराज हौर साथ ही उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है, रजत दलाल, जो अपने बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं, इस बार अनुराग डोभाल के इस काम के लिए काफी गुस्से में देखे गए हैं. रजत दलाल ने साफ साफ कहा है कि जीवन में चाहे जितनी भी बड़ी समस्या हो जाए, अपनी जान ले लेने के बारे में बात करना या ऐसा करना बहादुरी नहीं बल्कि बहुत बड़ी बेवकूफी है
रजत दलाल ने अपने वीडियो में कहा है कि अगर अनुराग डोभाल को कोई समस्या होती, अगर वह किसी मानसिक दबाव में होते तो उन्हें किसी से बात करनी चाहिए थी, सॉल्व करना चाहिए था, साथ ही अपनी वीडियो में उन्होंने कहा की तम्हारा बच्चा इस दुनिया में आने वाला है तम्हें उसका सोचना चाहिए था, न की ऐसी बेवकूफी करनी चाहिए थी, रजत ने अनुराग को समझाते हुए और थोड़ा गुस्सा दिखाते हुए कहा कि “कुछ भी कर लेते, किसी से सलाह ले लेते, मगर खुद की जान के दुश्मन बन जाना सबसे गलत फैसला है, फिलहाल सोशल मीडिया पर रजत के इस कड़े संदेश की काफी चर्चा हो रही है.