Bride Shot at Wedding: बक्सर जिले के एक इलाके में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं जब जयमाल के क्षण में एक पागल प्रेमी ने दुल्हन के पेट में गोली चला दी. घटना उस वक्त हुई जब दुल्हन स्टेज पर थी और रस्में धड़ल्ले से चल रही थी. गोली चली और आरोपी मौके से भाग निकला, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई, घायल दुल्हन को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है, पुलिस वहां पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है, अब इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, बताया जा रहा है प्रेमी को छोड़ लड़की अपने मां बाप की मर्जी से शादी करने जा रही थी जिसके चलते गुस्से में आ कर प्रेमी ने इस कांड को अंजाम दिया.
3