Home > वीडियो > Viral Video: बच्चों के आने से पहले स्कूल में पहुंचा तेंदुआ, CCTV में कैद हुआ खतरनाक वीडियो!

Viral Video: बच्चों के आने से पहले स्कूल में पहुंचा तेंदुआ, CCTV में कैद हुआ खतरनाक वीडियो!

Ghaziabad leopard Video: गाजियाबाद के गोविंदपुरम में स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में आज सुबह (बुधवार, 25 फरवरी) एक अजीब-सी हलचल शुरू हो गई जब स्कूल के अंदर ही एक खतरनाक तेंदुआ दिख गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, और लोग यह वीडियो देखकर डरे हुए हैं, घटना का वीडियो पास के घर और स्कूल की सीसीटीवी में साफ-क्लियर रिकॉर्ड हो गया था. फुटेज के अनुसार...

By: Sumaira Khan | Published: February 25, 2026 1:17:27 PM IST

Ghaziabad leopard Video: गाजियाबाद के गोविंदपुरम में स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में आज सुबह (बुधवार, 25 फरवरी) एक अजीब-सी हलचल शुरू हो गई जब स्कूल के अंदर ही एक खतरनाक तेंदुआ दिख गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, और लोग यह वीडियो देखकर डरे हुए हैं, घटना का वीडियो पास के घर और स्कूल की सीसीटीवी में साफ-क्लियर रिकॉर्ड हो गया था. फुटेज के अनुसार, सुबह लगभग 5:13 बजे तेंदुआ मुख्य सड़क पर दिखाई देता है, फिर सिर्फ दो मिनट बाद, यानी 5:15 बजे, वह स्कूल की दीवार फांदकर अंदर घुस जाता है. शुक्र यह रहा कि बच्चों के आने से पहले घटना घटने से बड़े नुकसान से बचाव हो गया, जैसे ही स्कूल प्रशासन को इन हालात की भनक लगी, उन्होंने तुरंत पुलिस और वन विभाग को खबर कर दी, आपको बता दें कि आज की सभी परीक्षाएं रोक दी गई हैं, और अभिभावकों को व्हॉट्सएप ग्रुप के जरिए स्कूल बंद रहने की सूचना भी दे दी गई है.

संबंधित खबरें

Advertisement