Home > वीडियो > ‘द केरल स्टोरी 2’: पीड़ित तारा का छलका दर्द, बोलीं- ‘तब चर्चा होती तो मैं शिकार न होती’!

‘द केरल स्टोरी 2’: पीड़ित तारा का छलका दर्द, बोलीं- ‘तब चर्चा होती तो मैं शिकार न होती’!

तारा का छलका दर्द: फिल्म 'द केरल स्टोरी' के आने के बाद से ही जबरन धर्म परिवर्तन के कई छिपे हुए मामले अब धीरे-धीरे दुनिया के सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में तारा नाम की पीड़िता ने अपनी जो दास्तान सुनाई है, उसने हर किसी की रूह को कंपा दिया है। एक खास बातचीत में तारा ने बताया कि उनके साथ यह खौफनाक हादसा साल 2014 में हुआ था—उस दौर में जब 'लव जिहाद' जैसा शब्द उनके लिए बिल्कुल अनजान था, तारा बड़े ही जज्बाती लहजे में कहती हैं कि समाज अक्सर इसे महज एक 'लड़की का बहकावा' या 'मर्जी' मानकर पल्ला झाड़ लेता है, लेकिन हकीकत में यह एक बेहद गहरी और सोची-समझी साजिश का हिस्सा होता है...

By: Sumaira Khan | Published: February 24, 2026 1:29:36 PM IST

तारा का छलका दर्द: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के आने के बाद से ही जबरन धर्म परिवर्तन के कई छिपे हुए मामले अब धीरे-धीरे दुनिया के सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में तारा नाम की पीड़िता ने अपनी जो दास्तान सुनाई है, उसने हर किसी की रूह को कंपा दिया है। एक खास बातचीत में तारा ने बताया कि उनके साथ यह खौफनाक हादसा साल 2014 में हुआ था—उस दौर में जब ‘लव जिहाद’ जैसा शब्द उनके लिए बिल्कुल अनजान था, तारा बड़े ही जज्बाती लहजे में कहती हैं कि समाज अक्सर इसे महज एक ‘लड़की का बहकावा’ या ‘मर्जी’ मानकर पल्ला झाड़ लेता है, लेकिन हकीकत में यह एक बेहद गहरी और सोची-समझी साजिश का हिस्सा होता है. पिछले 12 सालों से इंसाफ के लिए कोर्ट की धूल फांक रहीं तारा का सबसे बड़ा मलाल यही है कि अगर यह मुद्दा और सामाजिक जागरूकता 10 साल पहले ही जाग गई होती, तो शायद वह और उनके जैसी अनगिनत मासूम लड़कियां इस दलदल में फंसने से बच जातीं, उनकी ये आपबीती आज के दौर की लड़कियों के लिए एक बड़ी चेतावनी है.

संबंधित खबरें

Advertisement