भाई साहब, सोशल मीडिया पर आजकल क्या-कुछ नहीं देखा जा रहा है, और ऐसे में ही फरीदाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख हर किसी के होश उड़ रहे हैं. जरा सोचिए, क्या एक साड़ी की कीमत किसी बच्चे की जान से भी बढ़कर हो सकती है? फरीदाबाद की एक सोसाइटी में एक महिला की साड़ी चौथी मंजिल से उड़कर नीचे वाली यानी तीसरी मंजिल की बंद बालकनी में जा गिरी, अब कायदे से तो पड़ोसी का इंतजार करना चाहिए था, पर इस महिला ने जो ‘देसी जुगाड़’ लगाया उसे देख आपकी रूह कांप जाएगी
महिला ने अपनी ही साड़ियों को जोड़कर एक लंबी रस्सी जैसा कुछ बनाया और अपने छोटे से बेटे को उससे बांधकर सीधे चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे लटका दिया, वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चा हवा में झूल रहा है. नीचे गहरी ऊंचाई है और उसकी जान सिर्फ उन कपड़ों की कमजोर गांठों के भरोसे है. नीचे खड़े लोग चिल्लाते रहे, पर महिला बच्चे को ऊपर खींचने में लगी रही. शुक्र है कि कोई अनहोनी नहीं हुई, वरना आज एक घर का चिराग बुझ सकता था।. मगर यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर करते दिख रहे हैं.