Home > वीडियो > रायगढ़ में नफरत का ‘इंतकाम’? मुस्लिम शिक्षक को घुटनों पर झुकाकर किया जलील; देखिये कड़वी मानसिकता का वीडियो!

रायगढ़ में नफरत का ‘इंतकाम’? मुस्लिम शिक्षक को घुटनों पर झुकाकर किया जलील; देखिये कड़वी मानसिकता का वीडियो!

जूही गांव के एक स्कूल में जो हुआ, वह कानून और मानवता दोनों की हार है, विवाद की शुरुआत तब हुई जब क्लास में घुसते ही शिक्षक मोमिन का सामना धार्मिक नारों से हुआ, आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को सजा दी, लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने सभ्य समाज को कटघरे में खड़ा कर दिया है, छात्र के परिजनों और राजनीतिक नेताओं के नेतृत्व में पहुंची भीड़ ने शिक्षक को अपराधी की तरह ट्रीट किया एक शिक्षक, जिसे राष्ट्र निर्माता कहा जाता है, उसे घुटनों के बल बैठाकर ना केवल माफी मंगवाई गई बल्कि उसे धार्मिक गालियां देकर मानसिक रूप से तोड़ दिया गया, सवाल यह है कि अगर शिक्षक ने गलती की थी, तो क्या उसके लिए कानूनी रास्ता मौजूद नहीं था? क्या अब भीड़ तय करेगी कि किसी की 'इज्जत' का फैसला सड़क पर होगा? एक व्यक्ति को उसकी धार्मिक पहचान के आधार पर गाली देना और उसे सार्वजनिक रूप से घुटनों पर लाना यह दर्शाता है कि हमारा समाज सहिष्णुता खोकर प्रतिशोध की आग में जल रहा है, यह घटना केवल एक शिक्षक की बेइज्जती नहीं, बल्कि हमारी उस शिक्षा और संस्कार की हार है जो हमें बराबरी और सम्मान सिखाती है.

By: Aksha Choudhary | Published: February 20, 2026 1:16:35 PM IST

Raigad Insult Muslim Teacher Forced To Kneel: महाराष्ट्र के रायगढ़ में ‘शिक्षा के मंदिर’ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने समाज की सोच पर गहरा घाव कर दिया है, न्यू इंग्लिश स्कूल के शिक्षक मोमिन को ना केवल भीड़ के सामने घुटनों के बल बैठने पर मजबूर किया गया, बल्कि उन्हें अत्यंत अपमानजनक और नफरती शब्दों से संबोधित कर उनकी गरिमा को पैरों तले कुचला गया, जय श्री राम के नारों के बीच एक गुरु को इस तरह सार्वजनिक रूप से लाचार करना न्याय नहीं, बल्कि भीड़तंत्र की वह ‘घिनौनी मानसिकता’ है जो धर्म की आड़ में नफरत का खेल खेल रही है.

संबंधित खबरें

Advertisement