Virat Kohli-Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आए दिन चर्चा में रहते हैं. कपल इन दिनों अपनी धार्मिक आस्था को लेकर खूब चर्चाओं में हैं. दोनों लाइमलाइट से दूर लंदन में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं. कपल इन दिनों धर्म की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. वह कई बार वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर चुके हैं. कपल ने उनके आश्रम में भी खूब समय बिताया है. अब एक बार फिर से विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंच चुके हैं. जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और बातचीत की.
प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में 17 फरवरी को कान्हा की नगरी वृन्दावन पहुंचे. जहां दोनों ने प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन किए. इस दौरान विराट-अनुष्का पूरी तरह से भक्ती में डूबे हुए नजर आए. उन्होंने महाराज जी के प्रवचनों को ध्यान लगाकर सुना. साथ ही आशीर्वाद लेने के बाद कुछ समय आश्रम की आध्यात्मिक शांति में भी बिताया.
मुंबई एयरपोर्ट पर हुए थे स्पॉट
बता दें कि, विराट और अनुष्का को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था. इस दौरान दोनों काफी सिंपल और साधारण लुक में नजर आए हैं. एयरपोर्ट से उनके काफी वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इस दौरान अनुष्का के गले में तुलसी माला ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. एक्ट्रेस ने गले में महंगी ज्वेलरी की बजाए तुलसी माला पहनी हुई थी. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं.
लंदन में रहता है कपल
इन दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में सकून की जिंदगी बिता रहे हैं. हाल ही में कपल ने अपने घर में पूजा रखी थी. जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. दोनों बीच-बीच में भारत आते रहते हैं. उनके बच्चे वामिका और अकाय दोनों आज तक नजर नहीं आए.
Rajpal Yadav Bail : तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे राजपाल यादव, कोर्ट में जमा किए 1.5 करोड़ रुपये