Periods Celebration: भारत एक ऐसा देश है जहां अलग-अलग धर्म जाति और समुदाय के लोग रहते हैं. वहीं इन सभी में कई तरह के रीति-रिवाज हैं. भारत एक ऐसा देश है जहां कुछ दूर जाते ही लोगों का लाइफस्टाइल, भाषा, कल्चर और यहां तक कि खाने-पीने की आदतें बदल जाती हैं. अक्सर अलग-अलग राज्यों में महिलाओं को लेकर अलग-अलग रीति रीवाज होते हैं. वहीं कई राज्यों में, जब किसी लड़की को पहली बार पीरियड आता है, तो घर पर जश्न तक मनाया जाता है और बेबी शावर भी होता है. वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक परिवार अपनी बेटी के पहले पीरियड का जश्न मनाता हुआ दिख रहा है. इस वीडियो ने एक नई मिसाल कायम की है.
पहली बार Periods आने पर जश्न
आज भी बहुत से गांव और जिले ऐसे हैं जहां कई लोग पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अछूत मानते हैं, इतना ही नहीं इस दौरान उन्हें मंदिर से लेकर रसोई घर तक में जाने की अनुमति नहीं होती वहीं इस वायरल वीडियो ने एक नई मिसाल कायम की और ऐसे समाज को करारा जवाब दिया जो महिलाओं को अछूत समझते हैं. दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक परिवार को अपनी बेटी के पहले पीरियड का जश्न मनाते देखा जा सकता है. घर की महिलाएं लड़की को साड़ी से ढकती हैं और लोग घूंघट के पीछे से उसे तोहफ़े देते दिख रहे हैं.
लड़की का सोने से श्रृंगार
इस दौरान, लड़की के पिता अपनी बेटी, जिसे पहली बार पीरियड आ रहा है, उसको सोने के गहने देते हैं और कुछ पैसे लेकर उसके पैर छूते हैं. फिर एक आरती की थाली लाई जाती है, जिसमें अलग-अलग फल और मेंस्ट्रुअल पैड होते हैं. वीडियो में लड़की का छोटा भाई भी उसके पैर छूता हुआ दिखता है, और रस्मों के बाद पिता अपनी बेटी को गले लगाता है. यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR से पंजाब तक बरसेंगे बादल, कई राज्यों में छाएगी अंधेरी; IMD का ऑरेंज अलर्ट