Home > क्रिकेट > कौन हैं पारस डोगरा? रणजी ट्रॉफी में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, वसीम जाफर को छोड़ा पीछे

कौन हैं पारस डोगरा? रणजी ट्रॉफी में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, वसीम जाफर को छोड़ा पीछे

Who is Paras Dogra: जम्मू-कश्मीर के कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. वह रणजी ट्रॉफी में 10000 रन बनाने वाले इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए है. उन्होंने ये मुकाम 2025-26 सीजन के दौरान हासिल किया है.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 16, 2026 5:38:59 PM IST



Who is Paras Dogra: जम्मू-कश्मीर के कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. वह रणजी ट्रॉफी में 10000 रन बनाने वाले इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए है. उन्होंने ये मुकाम 2025-26 सीजन के दौरान हासिल किया है. डोगरा ने बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हुए ये रिकॉर्ड बनाया है. 

डोगरा ने अपने रणजी करियर की शुरुआत हिमाचल प्रदेश में खेलकर की थी. बाद में वह पुडुचेरी और फिर जम्मू-कश्मीर के लिए खेले. उन्होंने हर टीम के लिए अहम योगदान दिया है. हालांकि उन्होंने भारत के लिए कभी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है. लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका योगदान अहम रहा है. रणजी ट्रॉफी में 10,000 रन बनाकर उन्होंने अपनी मेहनत साबित कर दी है.

Surya Grahan 2026 Rashifal: शनि की राशि कुंभ में पड़ रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों के लिए साबित होगा सबसे

वसीम जाफर 10,000 रन सबसे पहले किसने बनाया था? 

उन्हें इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने के लिए बस कुछ ही रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने अपनी पारी के दौरान आसानी से हासिल कर लिया है. 41 साल की उम्र में यह कामयाबी हासिल करने पर उनके टीम के साथी और फैंस खुश है. इस रिकॉर्ड के साथ डोगरा पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए है. जाफर रणजी ट्रॉफी में 10,000 से ज़्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं, और डोगरा अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए है.

टॉप 5 में और कौन?

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपनी कंसिस्टेंसी से अपनी अलग पहचान बनाई है. लिस्ट में तीसरे नंबर पर अमोल मजूमदार हैं, जिन्होंने मुंबई के लिए 9,000 से ज़्यादा रन बनाए है और अपनी बेहतरीन टेक्निक के लिए मशहूर है. लिस्ट में चौथे नंबर पर मध्य प्रदेश के अहम खिलाड़ी देवेंद्र बुंदेला हैं, जिन्होंने भी 9,000 से ज़्यादा रन बनाए है. लिस्ट में पांचवें नंबर पर यशपाल हैं, जिन्होंने कुल 8,700 रन बनाए है.

AI Impact Summit 2026: कितने दिन चलेगा एआई इंपैक्ट समिट, कौन-कौन हो रहा शामिल, जानें कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

Advertisement