Home > धर्म > Surya Grahan 2026 Rashifal: सूर्य ग्रहण के दिन कुंभ समेत शनि किन राशियों पर होंगे मेहरबान, जमकर बरसेगा धन

Surya Grahan 2026 Rashifal: सूर्य ग्रहण के दिन कुंभ समेत शनि किन राशियों पर होंगे मेहरबान, जमकर बरसेगा धन

Surya Grahan 2026 rashifal: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या के दिन लग रहा है. यह ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में होगा और कुंभ राशि में सूर्य के साथ शुक्र, बुध, राहु और चंद्रमा का गोचर भी रहेगा, जिससे पंचग्रही योग बन रहा है.

By: Ranjana Sharma | Last Updated: February 16, 2026 1:23:40 PM IST



Surya Grahan 2026 rashifal: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या के दिन लग रहा है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में होगा. इस दौरान शनि भी कुंभ राशि में अपनी मूल त्रिकोण राशि में विराजमान रहेंगे. 

कब शुरू होगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण दोपहर 3:26 बजे शुरू होकर शाम 7:57 बजे समाप्त होगा. हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में पड़ेगा. ज्योतिषियों के अनुसार इस ग्रहण के समय कुंभ राशि में शुक्र, राहु, बुध और चंद्रमा भी विराजमान होंगे, जिससे पंचग्रही योग बन रहा है. इस योग का असर प्रत्येक राशि के जातक पर अलग-अलग दिखाई देगा. यह जानकारी वैदिक ज्योतिष और पंचांग आधारित है. कई बार इसके परिणाम अलग भी हो सकते हैं जानिए राशियों पर सूर्य ग्रहण का असरजानिए राशियों पर सूर्य ग्रहण का असर…

मेष राशि

सूर्य इस राशि के जातकों के 11वें भाव यानी लाभ स्थान से गोचर कर रहे हैं. इससे आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं. साधना, ज्ञान और अध्ययन के लिए यह समय शुभ है. राजनीति या सार्वजनिक जीवन में सतर्क रहना जरूरी है.

वृषभ राशि

सूर्य 10वें भाव में विराजमान हैं, जो करियर और प्रतिष्ठा से जुड़ा है. नौकरी या व्यवसाय में नई पहचान बन सकती है, लेकिन राहु के कारण अधिकारियों या लोगों से टकराव की संभावना बनी रहेगी.

मिथुन राशि

सूर्य 9वें भाव में हैं, राहु का भी प्रभाव बना हुआ है. इस दौरान भाग्य का साथ कम महसूस हो सकता है. पिता या वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है. निवेश या शेयर बाजार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें.

कर्क राशि

सूर्य 8वें भाव में गोचर कर रहे हैं. चिकित्सक, विधि और शोध से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. सामान्य जीवन में स्वास्थ्य और परिवार के मामलों में सतर्क रहें. वाहन चलाते समय ध्यान रखें.

सिंह राशि

सूर्य 7वें भाव में हैं. राहु और शनि की ढैया का प्रभाव भी बना है. वैवाहिक और व्यावसायिक संबंधों में अहंकार से बचें. धैर्य और संयम बनाए रखें. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें.

कन्या राशि

सूर्य 6वें भाव में हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा. नौकरी परिवर्तन के योग हैं. बुध के कारण लेखन, गणना और राजनीतिक कार्यों में मदद मिल सकती है. रक्षा, चिकित्सा, कानून और कंसल्टेंसी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय लाभकारी है.

तुला राशि

सूर्य 5वें भाव में हैं. मानसिक दुविधा या संतान संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं. छात्रों को अनुशासन और ध्यान की आवश्यकता होगी.

वृश्चिक राशि

सूर्य 4वें भाव में हैं. पारिवारिक मामलों में हल्की अस्थिरता हो सकती है. भूमि, भवन और वाहन से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें. नौकरी में अचानक स्थान परिवर्तन की संभावना बनी रहेगी.

धनु राशि

सूर्य 3वें भाव में हैं. साहस और पराक्रम बढ़ सकते हैं. मित्रों या सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकते हैं. सरकारी सेवा में कार्यरत जातकों को दस्तावेज और शब्दों में सावधानी बरतनी चाहिए.

मकर राशि

सूर्य 2वें भाव में हैं. धन के मामलों में सतर्कता जरूरी है. पारिवारिक मतभेद और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. बड़े निवेश फिलहाल टालें.

कुंभ राशि

सूर्य लग्न भाव में हैं. साहस और आत्मविश्वास में थोड़ी कमी हो सकती है. छात्रों को परीक्षा या प्रतिस्पर्धा में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. कार्यस्थल और वैवाहिक जीवन में अहंकार से बचें.

मीन राशि

सूर्य 12वें भाव में और शनि लग्न भाव में हैं. जातकों को महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे. इस अवधि में सतर्कता आवश्यक है.

Advertisement