Home > उत्तर प्रदेश > Noida Couple Death: नोएडा में कार बनी मौत का कमरा! कपल की लाश मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज़

Noida Couple Death: नोएडा में कार बनी मौत का कमरा! कपल की लाश मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज़

Noida Couple Death: देश में बढ्रते अपराध ने लोगों को दहशत में डाल दिया है. दरअसल, नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. बता दें कि वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा में एक कार के अंदर सुमित और रेखा की लाशें मिलीं.

By: Heena Khan | Last Updated: February 16, 2026 9:51:38 AM IST



Noida Couple Death: देश में बढ्रते अपराध ने लोगों को दहशत में डाल दिया है. दरअसल, नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. बता दें कि वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा में एक कार के अंदर सुमित और रेखा की लाशें मिलीं. इस घटना के बाद आस-पास का इलाका पुलिस छावनी बन गया. खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. बता दें कि सुमित के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है. लेकिन बता दें कि, दोनों की लाशों पर गोलियों के निशान मिले थे, और सुमित के हाथ में एक बंदूक मिली थी. पूरे मामले में पुलिस यही मान रही थी कि प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर आत्महत्या कर ली. लेकिन, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं. वहीं बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इन मौतों के पीछे की असली कहानी सामने आ गई है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि प्रेमी जोड़े की मौत गोली लगने से हुई थी. बता दें कि दोनों के सिर में गोली लगी थी. जांच में खुलासा हुआ है कि गोली उनके सिर में फंस गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई.

जानें पूरा मामला 

दरअसल ये दिल दहला देने वाली घटना सेक्टर 39 थाने के तहत सेक्टर 107 में लोटस 300 सोसायटी के पीछे सलारपुर रोड के पास हुई है. दरअसल, 14 फरवरी को पुलिस को एक सफेद रंग की अल्ट्रोज कार के अंदर एक युवक और युवती की लाश मिली थी. बताया जा रहा है कि कार लॉक थी, इसलिए पुलिस ने खिड़की तोड़कर लाशें बाहर निकालीं. दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे.

घटना वाले दिन मिले थे कपल.

जानकारी के मुताबिकम, इस दर्दनाक घटना से एक दिन पहले शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे कपल इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर मिले थे. पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि उनके मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर थे. परिवार ने रविवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस ने बताया कि उन्हें अभी तक किसी भी पार्टी से कोई शिकायत नहीं मिली है. रिश्तेदारों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे रेखा का फोन बंद हो गया था. सूत्रों से पता चला है कि दोनों के मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर थे.

Traffic Advisory: AI समिट से पहले ट्रैफिक अलर्ट! आज इन रूट्स से दूरी ही समझदारी, वरना सफर बनेगा सिरदर्द

Advertisement