Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता…ऑर्केस्ट्रा डांस वायरल वीडियो के बीच गोविंदा को लेकर अली असगर का बड़ा खुलासा

खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता…ऑर्केस्ट्रा डांस वायरल वीडियो के बीच गोविंदा को लेकर अली असगर का बड़ा खुलासा

Govinda viral video: गोविंदा का एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ डांस करते देखा गया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.

By: Shubahm Srivastava | Published: February 14, 2026 11:53:42 PM IST



Ali Asgar On Govinda: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्हें एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ डांस करते देखा गया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. इसी बीच अभिनेता अली असगर ने लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा के साथ अपने पुराने अनुभव साझा किए और कई दिलचस्प बातें बताईं.

गोविंदा को लेकर अली असगर का खुलासा

अली असगर ने कहा कि इंडस्ट्री में अक्सर यह बात सुनने को मिलती थी कि बड़े सितारे अपने साथ काम करने वालों के सीन कटवा देते हैं या उन्हें उभरने नहीं देते. लेकिन गोविंदा के मामले में उनका अनुभव बिल्कुल उल्टा रहा. उन्होंने बताया कि गोविंदा ने कभी उनके सीन कम नहीं करवाए, बल्कि कई बार खुद कहकर उनके सीन बढ़वाए. अली के मुताबिक, गोविंदा कहा करते थे, “अली अच्छा कर रहा है, उसे करने दो,” और सीन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी देते थे.

‘वैसा माहौल और वैसी टीम मिलना बहुत मुश्किल’

अली ने उस दौर को याद करते हुए कहा कि एक ही फ्रेम में गोविंदा (चीची भैया), जॉनी लीवर और कादर खान जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं था. उन्होंने माना कि आज के समय में वैसा माहौल और वैसी टीम मिलना बहुत मुश्किल है.
 
उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे “खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है,” वैसे ही महान कलाकारों के साथ काम करने से इंसान खुद भी निखरता है. अली असगर ने साफ कहा कि अगर आज वे अभिनय में थोड़ा भी बेहतर हैं, तो उसका श्रेय उन दिग्गज कलाकारों को जाता है, जिनके साथ उन्होंने काम किया और जिनसे बहुत कुछ सीखा.

Advertisement