Home > वीडियो > मिड-डे मील में ‘सफेद पानी’ का खेल! 2 पैकेट दूध और 10 लीटर पानी; ऐसे कैसे ‘पढ़ेगा और बढ़ेगा’ इंडिया?

मिड-डे मील में ‘सफेद पानी’ का खेल! 2 पैकेट दूध और 10 लीटर पानी; ऐसे कैसे ‘पढ़ेगा और बढ़ेगा’ इंडिया?

मिड-डे मील योजना के तहत स्कूलों में मिल रहे मिलावटी दूध ने व्यवस्था की पोल खोल दी है, 'पढ़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया' का नारा तब तक अधूरा है जब तक बच्चों को पोषण के नाम पर धोखा मिलता रहेगा, इस गंभीर लापरवाही ने प्रशासन की नीयत और बच्चों की सेहत की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

By: Aksha Choudhary | Published: February 13, 2026 3:52:43 PM IST

Mid Day Meal Quality Scam: देश के भविष्य यानी हमारे बच्चों के साथ पोषण के नाम पर भद्दा मजाक हो रहा है, स्कूलों से ऐसी ख़बरें आ रही हैं जहां 2 पैकेट दूध को 10 लीटर पानी में घोलकर बच्चों को पिलाया जा रहा है, यह सिर्फ़ मिलावट नहीं, बल्कि उन मासूमों के हक़ पर डाका है जो स्कूल सिर्फ़ पढ़ने नहीं, बल्कि एक वक़्त के अच्छे खाने की उम्मीद में आते हैं, जब बच्चों को दूध की जगह ‘सफ़ेद पानी’ परोसा जाएगा, तो उनके शरीर और दिमाग़ का विकास कैसे होगा? सवाल उन ज़िम्मेदारों से है जो कुर्सी पर बैठकर भ्रष्टाचार की मलाई खा रहे हैं—क्या वे अपने बच्चों को भी यही ‘दूध’ पिलाने की हिम्मत रखेंगे?

संबंधित खबरें

Advertisement