BSEB Exam Viral Video: 2026 की बिहार बोर्ड परीक्षा से एक अजीब वाकया सामने आया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे भी दंग रह गए हैं, हुआ यूं कि एक छात्र परीक्षा हॉल में आराम से मोबाइल फोन पर व्लॉगिंग कर रहा था उसने इसका वीडियो भी बनाया और बहुत बहादुरी से शेयर भी कर दिया. अब ये वीडियो हर जगह खूब वायरल हो रहा है कमाल की बात तो यह है कि उस समय वहां कोई टीचर भी मौजूद नहीं था. लोग यह वीडियो देखकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
ये वीडियो देखकर लग रहा है कि बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) के नियम बस नाम के हैं, साथ ही लोगों का कहना है कि पता नहीं बच्चे मोबाइल और बाकी चीजें परीक्षा हॉल के अंदर कैसे ले जा रहे हैं, जबकि ये सब तो बिल्कुल मना है. इससे परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर काफी चिंता बढ़ गई है, ये गंभीर बात है. अब तो कई लोग उस छात्र के काम को गलत कह रहे हैं.