Categories: विदेश

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने जीता न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव, ट्रंप की धमकी भी नहीं आई काम

NYC Mayor Election 2025: अमेरिका के सबसे बड़े और प्रभावशाली शहर न्यूयॉर्क में इतिहास रच गया है. भारतीय मूल के डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है.

Published by Divyanshi Singh

NYC Mayor Election 2025: ट्रंप ने जिस शख्स को वोट ना देने के लिए न्यूयॉर्क को लोगों को धमकी दी थी. ट्रंप की धमकी को अनदेखा कर के न्यूयॉर्क के लोगों ने इतिहास रच दिया है.अमेरिका के सबसे बड़े और प्रभावशाली शहर न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है.

पहले मुस्लिम मेयर

बता दें कि इस जीत के साथ ही वो पिछले 100 सालों में न्यूयॉर्क के सबसे युवा मेयर बन गए हैं. वहीं वो पहले भारतवंशी भी हैं जिन्होने इस चुनाव को जीता है. साथ ही वो न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बन गए हैं.

ट्रंप की धमकियों से नहीं डरेंगे-ज़ोहरान ममदानी

डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख उम्मीदवार ज़ोहरान ममदानी ने कहा है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संघीय फंडिंग में कटौती की धमकियों से नहीं डरेंगे. उन्होंने कहा, “वह कई ऐसी बातें कहेंगे और करेंगे जो हमारे अपने शहर के नतीजों में बिल्कुल भी लागू नहीं होंगी. मैं उनकी धमकियों को उसी तरह से लूंगा जैसा उन्हें लेना चाहिए.”

Related Post

ट्रंप को बड़ा झटका

यह जीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक बड़ा झटका है, जो लगातार ममदानी के खिलाफ बोल रहे थे. ट्रंप ने उन्हें कट्टर कम्युनिस्ट तक कह दिया था और चुनाव से पहले चेतावनी भी दी थी कि अगर ममदानी जीत गए. ट्रंप ने कहा कि अगर ममदानी चुनाव जीत जाते हैं और न्यूयॉर्क के मेयर बन जाते हैं, तो वह न्यूयॉर्क के लिए संघीय फंडिंग सीमित कर देंगे.

फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे हैं ममदानी

बता दें कि चुनावी सर्वे में पहले ही ममदानी की बढ़त दिखाई दे रही थी. बता दें कि ममदानी मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे हैं. भारतवंशी ममदानी न्यूयॉर्क की राजनीति में एक नई पीढ़ी और नई सोच का प्रतीक बनकर उभरे हैं.

हज के लिए सऊदी अरब ने लांच किया ऐसा ऐप, एक क्लिक में बुक हो जाएगा सब कुछ, रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026