Categories: विदेश

रूस ने सबसे खतरनाक हथियार का किया सफल परीक्षण, दुनिया के किसी भी देश में घुसकर मचा सकता है तबाही!

Russia Burevestnik Cruise Missile: रूस ने दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार का सफल परीक्षण किया है. जिसके बारे में खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद पुष्टि की है.

Published by Sohail Rahman

Russia Burevestnik Cruise Missile: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच रूस ने ऐसा कमाल करके दिखाया है. जिसे सुनकर यूक्रेन से लेकर अमेरिका तक की रूहें कांप जाएंगी. दरअसल पूरा मामला ये है कि रूस ने अपनी नई और अत्यधिक विशिष्ट परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल, बुरेवेस्टनिक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने व्यक्तिगत रूप से इसकी घोषणा की. रूस का दावा है कि यह एक ऐसा हथियार है जो किसी भी रक्षा प्रणाली को भेद सकता है और इसकी मारक क्षमता लगभग असीमित है.

रूस ने कब किया इस हथियार का परीक्षण? (When did Russia test this weapon?)

रूस ने इस हथियार का परीक्षण 21 अक्टूबर को किया. रूसी सेना प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव ने पुतिन को बताया कि इस मिसाइल ने लगभग 14,000 किलोमीटर (8,700 मील) की दूरी तय की और लगभग 15 घंटे तक हवा में रही. इसको लेकर पुतिन का बयान भी सामने आया है. जिसमें रूसी राष्ट्रपति द्वारा कहा गया है कि यह मिसाइल अद्वितीय है और दुनिया के किसी भी अन्य देश के पास ऐसा हथियार नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ रूसी विशेषज्ञों ने एक बार कहा था कि इस हथियार का निर्माण संभव नहीं हो सकता है, लेकिन अब इसका महत्वपूर्ण परीक्षण पूरा हो चुका है.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

भारत के पड़ोस में होने वाला है कुछ बड़ा, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दे दी धमकी, मचा हड़कंप

इस मिसाइल की क्या खासियत है? (What is the speciality of this missile?)

इस मिसाइल को नाटो देशों में SSC-X-9 स्काईफॉल के नाम से भी जाना जाता है. रूस का दावा है कि 9M730 बुरेवेस्टनिक किसी भी मौजूदा या भविष्य की मिसाइल रक्षा प्रणाली के लिए अजेय है. इसकी लगभग असीमित रेंज और अप्रत्याशित उड़ान पथ इसे बेहद खतरनाक बनाते हैं. जनरल गेरासिमोव ने इसको लेकर पुष्टि की है कि यह मिसाइल परमाणु ऊर्जा से प्रक्षेपित की गई है और चूंकि यह इतनी लंबी दूरी तक उड़ सकती है, इसलिए यह किसी भी मिसाइल-रोधी रक्षा को ध्वस्त करने में सक्षम है.

रूस के पास कितने परमाणु हथियार है? (How many nuclear weapons does Russia have?)

पुतिन ने इस बात पर भी जोर दिया कि रूस की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता (nuclear deterrent forces) दुनिया में सबसे उच्च स्तर पर है. आगे उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि ये शक्तियां रूसी संघ की राष्ट्रीय सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित करने में सक्षम हैं. यह ध्यान देने योग्य है कि रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के पास दुनिया में परमाणु हथियारों का सबसे बड़ा भंडार है, जो कुल वैश्विक भंडार का लगभग 87% है. एफएएस के अनुसार, रूस के पास 5,459 परमाणु हथियार हैं, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका के पास 5,177 हैं.

यह भी पढ़ें :- 

पुलवामा के मास्टरमाइंड की पत्नी को मिली बादशाही कुर्सी, बनाई गई सबसे खतरनाक आतंकी संगठन की सरगना! दुनिया भर में मचा हड़कंप

Sohail Rahman

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026