Categories: विदेश

जंग में सबको फंसा ट्रंप ने चीन के साथ मिलकर कर दिया खेला, डील सुन पुतिन भी रह गए दंग

Us-China Trade Deal:अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होने कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार समझौता किया है।

Published by Divyanshi Singh

Us-China Trade Deal: जब से ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका की सत्ता संभाली है तब से अपने फैसलों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब ट्रंप ने एक और फैसला किया जिसे सुन कर हर कोई दंग रह गया। ट्रंप ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होने कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार समझौता किया है।ट्रंप ने इस बारे में पूरी जानकारी नहीं दी कि दोनों देशों के बीच यह किस तरह का समझौता है और इससे क्या होगा। उन्होंने कुछ नहीं कहा। ट्रंप ने कहा कि हम हर किसी के साथ डील नहीं करने जा रहे हैं लेकिन हम कुछ बेहतरीन डील कर रहे हैं।

भारत को लेकर कही ये बात

इस दौरान उन्होंने भारत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शायद हम भारत के साथ कोई डील करने जा रहे हैं। बहुत बड़ी डील। हम भारत को खोलने जा रहे हैं। चीन डील में हम चीन को खोलना शुरू कर रहे हैं। ऐसी चीजें जो वास्तव में कभी नहीं हो सकती थीं। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि हर देश के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे रहे हैं।

Related Post

व्यापार समझौता

बता दें कुछ दिन पहले चीन और अमेरिका के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके तहत अमेरिका को चीन से मैग्नेट और दुर्लभ पृथ्वी खनिजों की आपूर्ति मिलेगी और बदले में चीनी छात्रों को अमेरिकी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने की अनुमति दी जाएगी। समझौते के तहत, अमेरिका चीन से आयात पर 55 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा, जबकि चीन अमेरिकी आयात पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा।

टैरिफ विवाद

हालांकि, कुछ महीने पहले टैरिफ को लेकर चीन और अमेरिका के बीच विवाद बढ़ गया था। इस विवाद ने वैश्विक व्यापार में तनाव भी बढ़ा दिया। ट्रंप ने फरवरी 2025 में चीन से आयात पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया और बाद में इसे बढ़ाकर 20% कर दिया। अप्रैल में, अमेरिका ने चीनी आयात पर टैरिफ बढ़ाकर 104 और फिर 245 प्रतिशत कर दिया। इसके बाद, चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी उत्पादों पर 34% से 125% तक टैरिफ लगा दिया। उस समय अमेरिकी टैरिफ युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई थी।

Petrol Diesel Price Today: देश में तेल के नए कीमतों का ऐलान, यहां देखें पूरी डिटेल

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, खरीदने से पहले जान लें आपने शहर का नया दाम

Gold Price Today: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना…

March 28, 2026

हवाई सुरक्षा पर खतरा? 377 विमानों में पाई गई तकनीकी खराबी; संसद की रिपोर्ट में सामने आई बड़ी लापरवाही

Aircraft Defect: संसद की रिपोर्ट में 754 विमानों के ऑडिट में से 377 में तकनीकी…

March 28, 2026

Noida Jewar Airport: इतिहास रचेगा जेवर एयरपोर्ट, आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होगा संचालन?

Noida International Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभांरभ करने वाले…

March 28, 2026