Categories: विदेश

India Pakistan War: 4 से 5 जेट मार गिराए…भारत-PAK जंग को लेकर Trump का नया दावा, जाने किस देश के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया ये बयान?

India Pakistan War: दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष के बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौता हुआ था। कुछ दिनों बाद, एयर मार्शल ए.के. भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि भारत ने कई उच्च तकनीक वाले पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया।

Published by Shubahm Srivastava

India Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच चले सैन्य संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब नया बयान दिया है। ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मई महीने में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई जंग के दौरान 4-5 लड़ाकू विमान मार गिराए गए। यहीं नहीं उन्होंने एक बार फिर खुद की पीठ ठप-ठपाते हुए कहा कि व्यापार के नाम पर दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्धविराम में मध्यस्थता की थी।

ट्रंप ने यह टिप्पणी व्हाइट हाउस में कुछ रिपब्लिकन सांसदों के साथ रात्रिभोज के दौरान की, हालाँकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि मार गिराए गए 4-5 लड़ाकू विमान भारतीय थे या पाकिस्तानी। ट्रंप ने कहा, “दरअसल विमानों को हवा में ही मार गिराया जा रहा था। चार या पाँच, लेकिन मुझे लगता है कि असल में पाँच जेट मार गिराए गए।”

भारत ने मार गिराए थे पाक के लड़ाकू विमान

आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष के बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौता हुआ था। कुछ दिनों बाद, एयर मार्शल ए.के. भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि भारत ने कई उच्च तकनीक वाले पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया, हालाँकि उन्होंने संख्या का ज़िक्र नहीं किया।

हर बार की तरह, इस बार भी पाकिस्तान ने भारत के दावों का खंडन किया और कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना (पीएएफ) के सिर्फ़ एक विमान को मामूली नुकसान पहुँचा है और इसके उलट, पाकिस्तानी सेना ने राफेल समेत छह भारतीय विमानों को मार गिराने का दावा किया।

Related Post

CDS अनिल चौहान ने क्या कहा?

पाकिस्तान के दावों को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान कुछ लड़ाकू विमान मार गिराए गए थे। जनरल चौहान ने कहा कि संघर्ष के शुरुआती दौर में नुकसान हुआ था, लेकिन सशस्त्र बलों ने तुरंत अपनी गलतियों को सुधारा और पाकिस्तान पर फिर से हमला किया।

सीडीएस ने कहा, “महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि विमानों को मार गिराया गया, बल्कि यह है कि उन्हें क्यों मार गिराया गया। क्या गलतियाँ हुईं, यह महत्वपूर्ण है, संख्या महत्वपूर्ण नहीं है।”

US में 70 परसेंट तक घट जाएंगे भारतीय छात्र! आखिर कौन कर रहा है भारत के भविष्य से खिलवाड़? चौंकाने वाला है जवाब

Afghan Deportation: पहले PAK फिर ईरान और अब…इस देश ने अपने यहां से अफगानों को किया बाहर, अब क्या करेगी तालिबान सरकार?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

West Bengal Election: 182 सीटों पर किस्मत आजमाएगा ओवैसी-कबीर गठबंधन, बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल!

West Bengal Assembly Election: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात की घोषणा की है…

March 23, 2026

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी के दिन कर लें इस मंत्र का जाप, घर में कभी नहीं होगी इस चीज की कमी

Lakshmi Panchami 2026: आज 23 मार्च को लक्ष्मी पंचमी है. आज के दिन लोग अपना…

March 23, 2026