Categories: विदेश

ट्रंप ने इजरायल के सबसे बड़े दुश्मन के लिए खोला अपना खजाना, कर दिया बड़ा ऐलान, सदमे में नेतन्याहू

Iran US Nuclear Deal:अमेरिका ने इजरायल के सबसे बड़े दुश्मन ईरान को 30 अरब डॉलर की मदद की पेशकश की है।

Published by Divyanshi Singh

Iran US Nuclear Deal: पिछले कुछ दिनों में इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष देखने को मिला है। जिसकी वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव देखने को मिला। लेकिन सीजफायर के बाद से कूटनीति एक बार फिर से शुरू होती दिख रही है। ट्रंप जिन्होने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला करवाया था। अब ईरान को बड़ा ऑफर दिया है। जिसे सुन हर कोई हैरान है।

बताया जा रहा है कि अमेरिका ने इजरायल के सबसे बड़े दुश्मन ईरान को 30 अरब डॉलर की मदद की पेशकश की है। ये इसलिए दिए जाएंगे ताकि ईरान अपने असैन्य परमाणु ऊर्जा के लिए कार्यक्रम बना सके। अब लोगों के मन में जो सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है वो ये है कि ट्रंप जो कुछ ही दिन पहले ईरान में तबाही मचाने की कसमे खा रहे थे और ईरान पर बी-2 बॉम्बर से हमला करवाया वह अचानक मुस्लिम देश पर इतना मेहरबान क्यों हो रहे हैं? आखिर ट्रंप क्या करना चाहते हैं ?

बता दें कि अमेरिका के इस ऑफर में एक बड़ी शर्त भी है वह यह है कि ईरान को यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह से बंद करना होगा। सीएनएन की रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी भी जारी है।

Related Post

क्या है अमेरिका का प्रस्ताव?

अमेरिका की तरफ से ईरान को करीब 20 से 30 अरब डॉलर का निवेश मिल सकता है। जिससे वह केवल  सिविल न्यूक्लियर इस्तेमाल के लिए ही परमाणु कार्यक्रम बना सकता है। वहीं यह पैसा सीधे तौर पर अमेरिका नहीं देगा। बल्कि मीडिल ईस्ट के देश देश मिलकर जुटाएंगे। वहीं ईरान को दूसरे देश में फंसे अपने 6 अरब डॉलर तक के पैसे का इस्तेमाल करने की अनुमति मिल सकती है। 

अमेरिका की शर्त

कुछ प्रतिबंधों को हटाने पर भी बातचीत हो सकती है। वहीं इस प्रस्ताव की सबसे सख्त बात यह है कि ईरान किसी भी कीमत पर यूरेनियम संवर्धन नहीं करेगा। अमेरिका का कहना है कि वे ईरान को सिविल परमाणु तकनीक दे सकते हैं।लेकिन यूरेनियम संवर्धन की अनुमति नहीं देंगे। इसके बजाय, ईरान को यूरेनियम आयात करने की अनुमति दी जा सकती है।

ट्रंप भारत के साथ करने जा रहे हैं अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील ? खुद किया खुलासा, पाकिस्तान में पसरा मातम

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026