Categories: विदेश

US Nuclear Deal: जिस वजह से ईरान पर की थी बमबारी, अब उसी को लेकर Trump ने इस मुस्लिम देश के साथ की डील…Khamenei को लगी मिर्ची

US Nuclear Deal: दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल लतीफ़ बिन राशिद अल ज़ायनी ने हस्ताक्षर किए हैं।

Published by Shubahm Srivastava

US Bahrain Nuclear Deal: ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी के कुछ ही दिनों बाद अमेरिका ने कुछ ऐसा किया जिससे तेहरान नाराज़ हो जाएगा। दरअसल, अमेरिका और बहरीन ने शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा में सहयोग के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का नाम सिविल न्यूक्लियर कोऑपरेशन मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (NCMOU)है, जिसका उद्देश्य परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग में एक-दूसरे का सहयोग करना, ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करना और आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाना है।

दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल लतीफ़ बिन राशिद अल ज़ायनी ने हस्ताक्षर किए हैं। बता दें कि दोनों देश पहले से ही सुरक्षा, ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्रों में एक-दूसरे के करीबी साझेदार हैं. नया समझौता दोनों देशों के रिश्ते और भी मजबूत बनाएगा।

अमेरिका और तैहरान के बीच समझौता

दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते के तहत, वाशिंगटन, मनामा को परमाणु अनुसंधान, तकनीक, सुरक्षा मानकों और विशेषज्ञ प्रशिक्षण में सहायता प्रदान करेगा। इस समझौते को वर्ष 2060 तक खुद को कार्बन-तटस्थ बनाने के बहरीन के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

बता दें कि बहरीन जैसे छोटे देश के लिए छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। दरअसल, ये रिएक्टर कम जगह घेरते हैं, कम खर्चीले होते हैं और इन्हें चलाना भी आसान होता है। यूएई की तरह, बहरीन भी विदेशी विशेषज्ञों की मदद से एसएमआर आधारित ऊर्जा उत्पादन की तैयारी कर रहा है।

Related Post

दोनों देशों के मजबूत होते रिश्ते

रिपोर्टों के अनुसार, परमाणु समझौते के साथ ही बहरीन ने अमेरिका में 17 अरब डॉलर के निवेश की भी घोषणा की है। यह निवेश विमानन, प्रौद्योगिकी और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके अलावा, 800 किलोमीटर लंबी पनडुब्बी फाइबर ऑप्टिक केबल परियोजना की भी योजना है, जो बहरीन को सऊदी अरब, कुवैत और इराक से जोड़ेगी।

दोनों देशों के बीच मज़बूत होते संबंधों का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अमेरिकी नौसेना के पाँचवें बेड़े का मुख्यालय भी बहरीन में ही है। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता और अब्राहम समझौते जैसे कई समझौते पहले से ही लागू हैं। अब यह परमाणु समझौता इन रणनीतिक संबंधों को और मज़बूत करने का काम करेगा।

North Korea Satellite Launch: किसी को भनक तक नहीं लगी… किम जोंग उन ने अंतरिक्ष में कर दिया खेला, सैटेलाइट तस्वीरों ने मचाया तहलका

India Pakistan War: 4 से 5 जेट मार गिराए…भारत-PAK जंग को लेकर Trump का नया दावा, जाने किस देश के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया ये बयान?

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्या वाकई फैट बर्नर है कॉफ़ी? लोगों की कन्फ्यूजन पर एक्सपर्ट्स ने दी साफ राय

Benefits Of Coffee: सोशल मीडिया पर आजकल 7 सेकंड कॉफी ट्रिक और इस दावे की…

February 5, 2026

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), फरवरी 05: उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में ‘Dr. Cancer’पहल के आधिकारिक लोगो का लोकार्पण किया।इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, सामाजिक प्रतिनिधि और आयोजन से संबंधित टीम मौजूद रही। लोगो लॉन्च के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान (Early Detection), जन–जागरूकता और मरीजों को सहयोग स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं।उन्होंने पहल से जुड़ी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समुदाय स्तर पर जागरूकता और सपोर्ट सिस्टम मजबूत होता है। इस पहल के संबंध में‘Dr. Cancer’ और संवेदना होम्योपैथिक क्लिनिक के निदेशक डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कैंसर जागरूकता, स्क्रीनिंग/रिफरल मार्गदर्शन, तथा मरीजों की गुणवत्ता–जीवन (Quality of Life) बेहतर करने के लिए सपोर्टिव केयर से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाना है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मरीज के लिए उपचार निर्णय योग्य चिकित्सकों की सलाह और स्थापित मेडिकल प्रोटोकॉल केअनुसार ही होने चाहिए।…

February 5, 2026

DSSSB PRT Admit Card 2026 Release Time: कब रिलीज होगा DSSSB PRT का एडमिट कार्ड, जान लें एग्जाम पैटर्न

DSSSB PRT Admit Card 2026 Release Time: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) जल्द ही…

February 5, 2026

फ्रिज ले रहे हैं? गलत दिशा में रखा तो रुक सकती है धन! खरीदने से पहले जानें सही वास्तु दिशा

Fridge Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में हर चीज के लिए एक तय…

February 5, 2026