Categories: विदेश

थाईलैंड ने कंबोडिया में मचा दी तबाही! किसी काम न आ सका ट्रंप का कराया सीजफायर!

Thailand Cambodia War: दुनियाभर में कहीं न कहीं माहौल गरमाया हुआ रहता है. चाहे अब वो यूक्रेन हो या फिर पाकिस्तान. वहीं अब थाईलैंड और कंबोडिया के बीज जंग छिड़ गई है. दरअसल, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर युद्ध जैसे हालात हैं.

Published by Heena Khan

Thailand Cambodia War: दुनियाभर में कहीं न कहीं माहौल गरमाया हुआ रहता है. चाहे अब वो यूक्रेन हो या फिर पाकिस्तान. वहीं अब थाईलैंड और कंबोडिया के बीज जंग छिड़ गई है. दरअसल, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर युद्ध जैसे हालात हैं. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से हुए सीज़फायर के बावजूद, थाईलैंड ने एक बार फिर कंबोडियाई सीमा पर हवाई हमले किए हैं. थाई सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल विंथाई सुवारी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी कि थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ अपनी विवादित सीमा पर हवाई हमले किए हैं. इससे पहले, दोनों देशों ने एक-दूसरे पर सीज़फायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था.

थाईलैंड का आक्रमक रूप

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थाई सेना ने कंबोडियाई सीमा पर F-16 फाइटर जेट तैनात किए हैं और कंबोडियाई इलाके पर हमला कर रही है. इस दौरान थाई सेना ने एक बयान में कहा कि उबोन रत्चाथानी प्रांत के सबसे पूर्वी हिस्से में दो जगहों पर हुई नई झड़पों में कम से कम एक थाई सैनिक मारा गया और चार घायल हो गए. वहीं हालात अब भी नाजुक बने हुए हैं. 

Related Post

ट्रंप ने करवाया था सीज़फायर

जानकारी के मुताबिक़ यह सीमा विवाद जुलाई में पांच दिन के युद्ध में बदल गया था, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सीज़फायर समझौता करवाया था. ट्रंप अक्टूबर में कुआलालंपुर में दोनों देशों के बीच एक बड़े सीज़फायर समझौते पर हस्ताक्षर के गवाह बने थे. हालांकि, यह सीज़फायर दो महीने से भी कम समय तक चला.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Fridge Gas Leak: क्या आपकी फ्रिज से भी लीक हो रही गैस, जानें क्या करें और क्या न करें?

Fridge Gas Leak: रेफ्रिजरेटर एक ऐसी चीज है जो आज के समय में हर किसी…

March 11, 2026

क्या शरीर को नुकसान पहुंचा रहा RO का पानी, डॉक्टर्स ने बताया सच; सुन नहीं होगा यकीन

Ro Water Harmful Or Not: रिवर्स ऑस्मोसिस यानी आरो वाले प्यूरीफायर लोगों के बीच काफी…

March 11, 2026

ICC T20 Rankings 2026: संजू सैमसन को फायदा तो सूर्यकुमार यादव समेत किन खिलाड़ियों को हुआ नुकसान; देखें लिस्ट

ICC T20 rankings 2026 List: वर्ल्ड  कप के शुरुआती मैचों में लगातार फ्लॉप रहे अभिषेक…

March 11, 2026