Categories: विदेश

Thailand Cambodia conflict: गोलीबारी, एयर स्ट्राइक, मौतें… जंग में क्यों कूद पड़े भारत के दो हंसते-खेलते पड़ोसी मुल्क? जानें कैसे हुई शुरुआत

Thailand Cambodia border tensions: भारत के पड़ोसी देशों थाईलैंड-कंबोडिया के बीच जंग जैसे हालात हैं। सीमा पर तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुँच गया है। दोनों देशों की सेनाएँ आमने-सामने हैं, गोलीबारी और रॉकेट हमलों में 9 से ज़्यादा नागरिकों की जान जा चुकी है। अब तो वायुसेना भी मैदान में उतर आई है।

Published by

Thailand Cambodia conflict 2025: भारत के पड़ोसी देशों थाईलैंड-कंबोडिया के बीच जंग जैसे हालात हैं। सीमा पर तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुँच गया है। दोनों देशों की सेनाएँ आमने-सामने हैं, गोलीबारी और रॉकेट हमलों में 9 से ज़्यादा नागरिकों की जान जा चुकी है। अब तो वायुसेना भी मैदान में उतर आई है।

यह पहली बार नहीं है जब थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद ने हिंसक रूप लिया हो। लेकिन इस बार मामला ज़्यादा गंभीर नज़र आ रहा है क्योंकि दोनों पक्षों की सेनाएँ पूरी ताक़त के साथ मोर्चे पर डटी हैं और कूटनीतिक बातचीत की बजाय कार्रवाई की राह पर हैं। आइए इस पूरे घटनाक्रम को समझते हैं।

यह विवाद कहाँ से शुरू हुआ?

टीवी 9 की रिपोर्ट के मुताबी थाई सेना सेना ने जानकारी दी कि, थाईलैंड के सुरिन प्रांत और कंबोडिया के ओड्डार मींचे प्रांत की सीमा पर एक प्राचीन मंदिर ता मुएन थॉम मंदिर स्थित है। यह क्षेत्र दोनों देशों के बीच लंबे समय से विवादित रहा है। मंदिर का मालिकाना हक़ किसका है, इसे लेकर वर्षों से संघर्ष चल रहा है।

थाई सेना के निगरानी तंत्र ने सुबह करीब 7:30 बजे मंदिर के पास कंबोडिया द्वारा भेजा गया एक ड्रोन देखा। यह ड्रोन कुछ देर तक मंदिर के ऊपर मंडराता रहा और फिर गायब हो गया। इसके तुरंत बाद, सीमा बाड़ के पास छह हथियारबंद कंबोडियाई सैनिक देखे गए जो थाई क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। थाई गार्डों ने उन्हें चेतावनी दी, लेकिन वे पीछे नहीं हटे।

कंबोडियाई सेना ने अचानक गोलीबारी शुरू की

सुबह करीब 8:20 बजे, कंबोडियाई सेना ने थाई सैन्य चौकी पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। यह चौकी ता मुएन थॉम मंदिर के पास थी, जहाँ थाई सीमा पुलिस तैनात थी। गोलीबारी में छोटे हथियारों के अलावा मोर्टार और ग्रेनेड लॉन्चर का भी इस्तेमाल किया गया। थाई सैनिकों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की।

कंबोडिया ने रॉकेट हमले किये

मामला सिर्फ गोलीबारी तक ही नहीं रुका। सुबह करीब 9:40 बजे, कंबोडिया से BM-21 रॉकेट लॉन्चर से हमले किए गए। ये रॉकेट थाईलैंड के सिसाकोट प्रांत में एक मंदिर और कई रिहायशी इलाकों पर गिरे। कई नागरिक घायल हुए, कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Post

दूसरा रॉकेट हमला

15 मिनट बाद, सुबह 9:55 बजे, कंबोडियाई सेना ने सुरिन प्रांत के कप चोएंग इलाके को निशाना बनाया। एक रॉकेट सीधा एक घर पर गिरा, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हो गए।

भारतीय इंजीनियरों को अमेरिका में नहीं मिलेगी जॉब ? ट्रंप ने एक बार फिर उगला हिंदुस्तानियों के खिलाफ जहर, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट में काम करने का सपने देखने…

थाई वायु सेना की बड़ी कार्रवाई

तनाव बढ़ता देख, दोपहर बाद थाई वायु सेना मैदान में उतरी। 6 F-16 लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी और कंबोडिया के अंदर दो सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इस हमले में कंबोडिया की रसद और रडार इकाइयों को भारी नुकसान पहुँचाने का दावा किया गया है। लक्षित क्षेत्र ओड्डार मीनचे और प्रीह विहियर थे।

अब तक कितना नुकसान

9 से ज़्यादा नागरिक मारे गए हैं। 40 हज़ार से ज़्यादा लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। दोनों देशों ने सीमा सील कर दी है। इस संघर्ष के कारण राजनयिक संबंधों में भी कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। सेना पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। तनाव अभी भी बना हुआ है और स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है।

India Russia News: भारत से दोस्ती निभाने आ रहा ये खूंखार तानाशाह, साथ ला रहा ऐसा ‘ब्रह्मास्त्र’, China Pakistan की बंधी घिग्घी

Recent Posts

DMK Manifesto 2026: स्टालिन का मास्टरस्ट्रोक! फ्री लैपटॉप से 2000 रुपये मदद तक, DMK के घोषणापत्र में क्या खास?

Tamil Nadu Election 2026: घोषणापत्र में तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने…

March 29, 2026

UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 24,000+ शिक्षक भर्तियां जल्द, नया पोर्टल होगा लाइव; यहां समझें सारी डिटेल्स

UP Education Service Commission: नई भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार किए गए ई-अधियाचन पोर्टल का…

March 29, 2026

West Bengal Election 2026: कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित; अधीर रंजन चौधरी को इस सीट से मिला टिकट

West Bengal Election 2026: सूची में सबसे प्रमुख नाम अधीर रंजन चौधरी का है, जो…

March 29, 2026

Delhi News: दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत! 5 अप्रैल की लोक अदालत में मिलेगा समाधान

Delhi Police News: दिल्ली के 7 बड़े कोर्ट परिसरों पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत,…

March 29, 2026

MI vs KKR: आज होगा महामुकाबला, मुंबई और कोलकाता के बीच किसकी होगी जीत? जानें प्लेइंग इलेवन यहां

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता…

March 29, 2026