Categories: विदेश

क्या है OCI कार्ड ? जिसके मिलते ही बढ़ जाएगी अफ्रीका के इन लोगों की पावर, PM Modi ने किया बड़ा ऐलान

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों की छठी पीढ़ी को ओसीआई कार्ड दिए जाएंगे।

Published by Divyanshi Singh

PM Modi Trinidad and Tobago Visit:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। कमला प्रसाद बिसेसर त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में प्रवासी भारतीयों के लिए बड़ा ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय मूल के छठी पीढ़ी के नागरिकों को अब ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड मिलेगा। यह कार्ड मिलने के बाद प्रवासी भारतीय बिना किसी प्रतिबंध के भारत में रह सकेंगे और काम कर सकेंगे।

छठी पीढ़ी को दिए जाएंगे ओसीआई कार्ड

पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों की छठी पीढ़ी को ओसीआई कार्ड दिए जाएंगे। हम सिर्फ खून या उपनाम से नहीं जुड़े हैं। हम अपनेपन से जुड़े हैं। भारत आपका स्वागत करता है और आपको गले लगाता है।

भारत आने के लिए  किया प्रोत्साहित

उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को केवल सोशल मीडिया के माध्यम से वर्चुअली नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भारत आने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। अपने पूर्वजों के गांवों का दौरा करें। जिस मिट्टी पर वे चले थे, उस पर चलें। अपने बच्चों और पड़ोसियों को साथ लेकर आएं। किसी को भी साथ लेकर आएं जो चाय और अच्छी कहानी का आनंद लेना पसंद करता हो। हम आप सभी का खुले दिल, गर्मजोशी और जलेबी के साथ स्वागत करेंगे।

त्रिनिदाद और टोबैगो में यूपीआई लॉन्च

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो को भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सिस्टम को अपनाने वाले क्षेत्र के पहले देश बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं त्रिनिदाद और टोबैगो को यूपीआई अपनाने वाले क्षेत्र के पहले देश बनने पर बधाई देता हूं। अब पैसे भेजना गुड मॉर्निंग टेक्स्ट मैसेज भेजने जितना आसान होगा। मैं वादा करता हूं कि यह वेस्टइंडीज की गेंदबाजी से भी तेज होगा।

त्रिनिदाद और टोबैगो में भोजपुरी की गूंज, PM Modi का हुआ ऐसा स्वागत, देख हर बिहारी का सीना हो जाएगा चौड़ा

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026