Categories: विदेश

भारत ने उड़ाई Erdogan की निंद, तुर्की के पड़ोस में तैनात होगा भारत का ‘ब्रह्मोस’… अंकारा के सबसे बड़े दुश्मन के साथ PM Modi की डील!

India Greece Brahmos Missile Deal : ग्रीस स्थित जियोस्ट्रेटेजिका अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ग्रीस को 1,000 किलोमीटर की रेंज वाली क्रूज मिसाइल देगा। ग्रीक प्रेस ने कहा कि क्रूज मिसाइलों के क्षेत्र में ग्रीस और भारत के बीच संभावित सहयोग से ग्रीस को लंबी दूरी तक वार करने का मौका मिलेगा।

Published by Shubahm Srivastava
India Greece Brahmos Missile Deal : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की पीठ पर छुरा घोंपने वाले तुर्की को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। संघर्ष के दौरान पाक को ब्रह्मोस की ताकत का पता चला और वो घुटनों पर आ गया। अब इसी ब्रह्मोस का डर भारत से कई किलोमीटर दूर बैठे एर्दोगन को सता रहा है। असल में तुर्की और ग्रीस के बीच पुराने सीमा विवाद तो सभी को पता है। अब इस चर्चा जोरों पर है कि ग्रीस आने वाले समय में भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीद सकता है।
इन चर्चाओं की वजह से तुर्की की टेंशन काफी ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि एर्दोगन को पता है कि ब्रह्मोस उनका क्या हाल कर सकती है। तुर्की की मीडिया अपने लोगों को ब्रह्मोस का खौफ दिखा रही है। बता दें कि तुर्की और ग्रीस दोनों ही नाटो के सदस्य हैं, लेकिन समुद्री सीमा और साइप्रस को लेकर इनमें तनाव रहता है।

भारत ग्रीस को देगा 1,000 किलोमीटर मार करने वाली क्रूज मिसाइल!

ग्रीस स्थित जियोस्ट्रेटेजिका अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ग्रीस को 1,000 किलोमीटर की रेंज वाली क्रूज मिसाइल देगा। ग्रीक प्रेस ने कहा कि क्रूज मिसाइलों के क्षेत्र में ग्रीस और भारत के बीच संभावित सहयोग से ग्रीस को लंबी दूरी तक वार करने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत ने ग्रीस को लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LR-LACM) की आपूर्ति करने का अनौपचारिक प्रस्ताव दिया है।’
ग्रीक विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अगर ब्रह्मोस को ग्रीस और तुर्की के बीच एजियन सागर के द्वीपों पर तैनात किया जाता है, तो तुर्की की नौसेना को जवाब देने का समय नहीं मिलेगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि जब मिसाइल की रेंज 300 से 1000 किलोमीटर के बीच होगी, तो तुर्की के एयरबेस, रडार और डिफेंस सिस्टम भी सुरक्षित नहीं रहेंगे।

भारत-ग्रीस दोस्ती से डरा तुर्की

भारत और ग्रीस के बीच बढ़ते संबंधों से तुर्की डरा हुआ है। इसके अलावा तुर्की ब्रह्मोस की ताकत से भी अच्छी तरह वाकिफ है, पाकिस्तान में इसने क्या तबाही मचाई, ये सभी जानते हैं। इसके अलावा एक बार जब ये टारगेट पर लग जाती है तो टारगेट का बचकर निकल पाना लगभग नामुमकिन होता है। अब जब भारत ने ग्रीस को 1000 किलोमीटर की रेंज वाली LR-LACM देने की पेशकश की है तो तुर्की को लगता है कि अब उसका ‘पारंपरिक लाभ’ खत्म हो रहा है। हालांकि तुर्की मीडिया भी मान रहा है कि हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण तुर्की के साथ रिश्ते खराब हुए हैं।
आपको बता दें कि जून के आखिरी सप्ताह में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ग्रीस के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने हेलेनिक वायुसेना प्रमुख से मुलाकात की और राफेल लड़ाकू विमान के सिम्युलेटर को भी देखा और रक्षा क्षेत्र में सहयोग के कई बिंदुओं पर चर्चा की। इसके अलावा ग्रीस की राजधानी एथेंस में आयोजित DEFEA-25 एक्सपो में भारत ने अपने LR-LACM का मॉडल भी पेश किया था। जो तुर्की के लिए एक संदेश था।

Tu-160M ​​Bomber Deal : भारत के दुश्मनों की आएगी अब शामत, भारतीय वायुसेना में शामिल होगा राफेल का भी बाप …चीन-पाक दोनों के पास नहीं है इसका तोड़

क्या एलन मस्क लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव? सामने आया जवाब, सुन ट्रंप के उड़ गए होश

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026