Middle East conflict : मिडिल ईस्ट में संघर्ष के कारण हालात लगातार खतरनाक होते जा रहे हैं. ईरान पर इजरायल और अमेरिका दोनों देश मिलकर हमला कर रहे हैं. जिसके जवाब में ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल से हमला कर दिया है. जिसके कारण अमेरिकी वायुसेना के पांच एरियल रिफ्यूलिंग प्लेन क्षतिग्रस्त हो गए.
कई अमेरिकी सैनिक घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्लेन पूरी तरह से नष्ट नहीं हुए हैं. सभी की मरम्मत जारी है. रिपोर्ट में कुछ अमेरिकी सैनिकों के घायल होने की बात भी कही गई है. हालांकि, अलग-अलग स्रोतों में घायलों संख्या में अंतर है. यह हमला ईरान द्वारा क्षेत्रीय ठिकानों पर किए जा रहे हमलों का हिस्सा माना गया है.
पश्चिमी ईरान में हमलों में 20 से अधिक मौतें
ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार, 27 मार्च को पश्चिमी ईरान के करमानशाह प्रांत पर हुए महलों में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है. साथ ही दर्जनों लोग घायल भी हैं. यह हमले तीन अलग-अलग स्थानों पर किए गए हैं. जिनमें आवासीय क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया है. मरने वालों में महिलाएं, बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल हैं. करखानेह गांव में सुबह के हमले में 7 लोगों की मौत हुई थी. वहीं शहर में दो हमलों में 13 से अधिक हताहत थे. ईरानी सुरक्षा अधिकारी ने आवासीय इलाकों पर हमले का दावा किया है.
सऊदी-इजरायल संबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ‘ईरान के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद सऊदी अरब और इजरायल के बीच संबंधों को अब सामान्य करने का समय आ गया है. हमने उन्हें युद्ध से बाहर कर दिया है. वह पूरी तरह से बाहर हो गए हैं. हमें अब्राहम समझौते में शामिल होना होगा. उन्होंने सालों से इन दोनों देशों पर अब्राहम समझौते के तहत संबंध सामान्य करने का दबाव डाला है.

