Categories: विदेश

Texas flood: ट्रंप के इस फैसले की वजह से गई 51 लोगों की जान ! NOA के पूर्व निदेशक ने किया बड़ा खुलासा, पूरे अमेरिका में मचा हंगामा

अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा कि राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कुछ दिन पहले मध्यम बाढ़ की चेतावनी दी थी। उन्होंने इतनी अधिक बारिश के बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं की थी।

Published by Divyanshi Singh

Texas flood:अमेरिका के टेक्सास में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ ने हिल कंट्री में कहर बरपा दिया। भारी बारिश के कारण ग्वाडालूप नदी में अचानक आई बाढ़ में 51 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की पहचान के लिए बाढ़ प्रभावित इलाके में बचाव दल तेजी से काम कर रहे हैं। दरअसल, ग्वाडालूप नदी के आसपास के इलाके में एक महीने की बारिश महज कुछ ही घंटों में हो गई, जिसके कारण नदी का जलस्तर 29 फीट बढ़ गया और यह भयावह स्थिति पैदा हो गई।

इतने लोगों की हुई मौत

इस भयानक बाढ़ में 15 बच्चों समेत 51 लोगों की मौत हो गई। कई लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों में कैंप मिस्टिक समर कैंप जा रही 27 लड़कियां भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक मृतकों में से 8 की अभी भी पहचान नहीं हो पाई है। इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। अमेरिकी सरकार का कहना है कि लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव दल काम कर रहे हैं। अब तक 850 लोगों को बचाया जा चुका है।

मध्यम बारिश की चेतावनी

अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा कि राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कुछ दिन पहले मध्यम बाढ़ की चेतावनी दी थी। उन्होंने इतनी अधिक बारिश के बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं की थी। नोएम ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए काम कर रहा है।

Related Post

आपदा घोषणा पर हस्ताक्षर करेंगे ट्रंप

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आपदा घोषणा पर हस्ताक्षर करने को कहा है। गवर्नर ने कहा कि उन्होंने खुद भी प्रभावित क्षेत्र के लिए कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस द्वारा आपदा की घोषणा से प्रभावित लोगों के लिए संघीय सहायता का रास्ता खुलेगा और लोगों को काफी राहत मिलेगी।

प्रशासन ने मौसम विभाग के कर्मचारियों में की कटौती

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक (एनओए) के पूर्व निदेशक रिक स्पिनरैड ने कहा कि प्रशासन ने मौसम विभाग से हजारों नौकरियों में कटौती की है। इस कटौती के कारण कई मौसम कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि टेक्सास में बाढ़ के लिए अग्रिम चेतावनी की कमी भी कर्मचारियों की कटौती पर निर्भर करती है या नहीं। रिक ने कहा कि बाढ़ की इस तबाही के बाद लोग एजेंसी द्वारा दी जाने वाली मौसम पूर्वानुमान क्षमता पर भी संदेह करने लगेंगे।

गजा में बड़ी तबाही, खाने की तलाश में कई फिलिस्तीनियों की मौत, मंजर देख कांप गए दुनिया भर के मुसलमान

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: texas flood

Recent Posts

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026

CBSE Guidelines: सीबीएससी का निर्देश, स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर नियम लागू, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

CBSE Guidelines: सीबीएससी के निर्देशों के बाद स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट (MHM) को अनिवार्य…

March 22, 2026

Apply learning license online: घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस, RTO जाने की अब नहीं जरूरत!

Learning Driving License: लर्निंग लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ सुरक्षित तरीके से…

March 22, 2026