Categories: विदेश

8.9 तीव्रता वाले भूकंप के बाद फट गया यूरेशिया का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी, तबाही का नजारा देख दंग रह गए लोग, वायरल हो रहा है वीडियो

Volcano erupts in Russia:क्लुचेवस्कॉय ज्वालामुखी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से करीब 450 किलोमीटर उत्तर में स्थित है और इसकी ऊंचाई करीब 4,750 मीटर है। रूसी विज्ञान अकादमी की संयुक्त भूभौतिकीय सेवा ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि ज्वालामुखी के पश्चिमी ढलान से जलता हुआ लावा बहता देखा गया।

Published by Divyanshi Singh

Volcano erupts in Russia: रूस के कामचटका द्वीप पर बुधवार को सबसे बड़ा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.8 मापी गई। भूकंप के बाद आई सुनामी ने भी यहाँ तबाही मचाई। इसकी लहरें लगभग 5 मीटर ऊँची थीं। इससे कामचटका में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके कुछ ही देर बाद यूरेशिया का सबसे ऊंचा और सक्रिय ज्वालामुखी क्लुचेवस्कॉय फट गया। जिसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। 

कहां स्थित है ज्वालामुखी?

बता दें  क्लुचेवस्कॉय ज्वालामुखी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से करीब 450 किलोमीटर उत्तर में स्थित है और इसकी ऊंचाई करीब 4,750 मीटर है। रूसी विज्ञान अकादमी की संयुक्त भूभौतिकीय सेवा ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि ज्वालामुखी के पश्चिमी ढलान से जलता हुआ लावा बहता देखा गया।

बयान में कहा गया है कि पश्चिमी ढलान पर गर्म लावा का प्रवाह, ज्वालामुखी के ऊपर चमक और तेज विस्फोट देखे जा रहे हैं। रात में यह दृश्य और भी भयानक लग रहा था।

Related Post

पर्यटकों में उत्सुकता

आरआईए नोवोस्ती की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक कोई टूर रद्द नहीं हुआ है। रूसी पर्यटन उद्योग संघ (आरयूटीआई) के अनुसार, पर्यटकों ने कोई शिकायत नहीं की है, बल्कि कई लोग इस नज़ारे को अपनी आँखों से देखने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं।

Tsunami: रूस में भयावह भूकंप और जापान में तबाही! खाली कराया गया फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट, मंजर देख कांपने लगे लोग

कामचटका द्वीप

कामचटका द्वीप पर लगभग 288,947 लोगों की आबादी है। ऐसे में यहाँ भूकंप और सुनामी रोधी कई इंतजाम किए गए थे। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, कामचटका में आए भूकंप का केंद्र ज़मीन से लगभग 20 किलोमीटर नीचे था। वहाँ के गवर्नर सोलोदोव ने एक वीडियो पोस्ट करके बताया कि आज आया भूकंप दशकों का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। शुक्र है कि इस भूकंप और सुनामी से कामचटका में कोई हताहत नहीं हुआ, इसकी वजह यहाँ की गई तैयारियाँ थीं।

America Tsunami: 1000 फीट तक ऊंचा ‘सुनामी का दानव’, निगल जाएगा पूरा अमेरिका! विज्ञानिकों की रिपोर्ट देख कांप उठे ये देश

हमारी तैयारी ने हमें बचा लिया

रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि कामचटका में आए भूकंप के लिए क्षेत्र पूरी तरह तैयार था। उन्होंने एक ब्रीफिंग में कहा – सुनामी के मद्देनजर सभी चेतावनी प्रणालियाँ तुरंत सक्रिय कर दी गईं और जिन क्षेत्रों में निकासी की आवश्यकता थी, वहाँ से लोगों को निकालने की व्यवस्था की गई। कुल मिलाकर, इमारतों की भूकंपरोधी क्षमता कारगर साबित हुई। भगवान का शुक्र है कि कोई हताहत नहीं हुआ।

Tsunami Alert: दुनिया के इस छोटे से कोने से हिल गए दर्जनों देश, रूस से लेकर चीन तक सुनामी का अलर्ट

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Gold Price Today: सस्ता या महंगा हुआ सोना, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?

Gold Price Today in India: अमेरिका और ईरान में युद्धविराम को बाद सोने की कीमतों…

April 10, 2026

हुमायूं कबीर के पैरों तले खिसकी जमीन, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन; अब बंगाल में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी AIMIM

Bengal Vidhansabha Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

April 10, 2026

Aaj Ka Mausam: 9 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानें यहां

Aaj Ka Mausam 10 April 2026: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली…

April 10, 2026

Aaj Ka Rashifal: करियर, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा दिन? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक 10 अप्रैल 2026 का आज का राशिफल पढ़ें.…

April 10, 2026

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के…

April 9, 2026