Categories: विदेश

Afghanistan-Pakistan Conflict: शुरू हो गई पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग! धमाकों से गूंज उठा काबुल, राजधानी में छाया मातम

Afghanistan-Pakistan Conflict: अफगानिस्तान से एक नींद से जगह देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल शुक्रवार सुबह तीन ज़ोरदार धमाके और फ़ाइटर जेट की आवाजों से गूंज उठा.

Published by Heena Khan

Afghanistan-Pakistan Conflict: अफगानिस्तान से एक नींद से जगह देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल शुक्रवार सुबह तीन ज़ोरदार धमाके और फ़ाइटर जेट की आवाजों से गूंज उठा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटनाएँ अफ़गानिस्तान के पाकिस्तान के ख़िलाफ़ जवाबी मिलिट्री हमला शुरू करने के कुछ ही घंटों बाद हुईं. बॉर्डर पर बढ़ते मिलिट्री तनाव के बीच इन धमाकों ने राजधानी में अफरा-तफरी मचा दी है. लेकिन, धमाकों की सही जगह और किसी भी संभावित नुकसान की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना उस दौरान हुई जब दोनों पड़ोसी देशों के बीच बॉर्डर पर हालात पहले से ही तनावपूर्ण हैं. 

पाकिस्तान को अफगान का करारा जवाब

जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ एक बड़े मिलिट्री ऑपरेशन का दावा किया है. डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्ला फ़ितरत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में साफ-साफ कहा है कि खोस्त प्रांत के अलीशेर-तेरेज़ी ज़िले में बबरक पोस्ट के तहत अंजार सर इलाके में मौजूद पाकिस्तानी सरकार के हेडक्वार्टर पर कब्ज़ा कर लिया गया है. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि ऑपरेशन में दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक मारे गए या घायल हुए, और अफ़गान सेना ने बड़ी मात्रा में हथियार ज़ब्त किए हैं.

सिर्फ यही नहीं इसके अलावा एक और अपडेट जारी कर उन्होंने कहा कि डूरंड लाइन पर एक बड़ा जवाबी मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया गया है. यह ऑपरेशन 203वीं मंसूरी कोर और 201वीं खालिद बिन वलीद कोर पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनार, नूरिस्तान और नंगरहार प्रांतों के कई इलाकों के साथ-साथ तोरखम गेट पर भी कर रहे हैं. पोस्ट में फितरत ने दावा किया कि अब तक एक हेडक्वार्टर और 19 चौकियों पर कब्ज़ा कर लिया गया है. चार चौकियों को खाली कराकर पूरी तरह जला दिया गया है.

Related Post

मारे गए 55 पाकिस्तानी

अफगानिस्तान के मुताबिक, अब तक 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जिनमें से 23 को बरामद कर लिया गया है, और कई को ज़िंदा पकड़ लिया गया है. उन्होंने दर्जनों हल्के और भारी हथियार ज़ब्त करने, एक टैंक को नष्ट करने और एक इंटरनेशनल हार्वेस्टर गाड़ी पर कब्ज़ा करने का भी दावा किया. डिप्टी स्पोक्सपर्सन के बयान में कहा गया है कि काउंटर-मिलिट्री ऑपरेशन जारी है और आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी.

कैसे शुरू हुई जंग?

जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार को पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक से शुरू हुई. पाकिस्तान का कहना है कि उसने बॉर्डर पार आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि अफ़गानिस्तान का दावा है कि हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कई आम लोग मारे गए. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि हाल की आतंकवादी घटनाओं के जवाब में ये सटीक हमले किए गए.

IND vs ZIM Super 8: भारत की आंधी में उड़ा ज़िम्बाब्वे, 72 रनों के बड़े अंतर से जीता मैच; अब WI से होगी टक्कर

Heena Khan

Recent Posts

Pakistan Afghanistan Conflict: पाक ने कर दिया खुली जंग का ऐलान! अफगानिस्तान में अब दिखेगा तबाही वाला मंजर? पाकिस्तान बोला — अब बर्दाश्त नहीं

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान ने शुक्रवार (27 फरवरी) को अफ़गानिस्तान के तालिबान अधिकारियों के खिलाफ़…

February 27, 2026

Aaj Ka Mausam: आसमान से बरसेगी आफत! क्या होली से पहले भीगेगा भारत? यहां जानें IMD का ताजा अपडेट

Today Weather: देशभर का मौसम अब बदलने लगा है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक…

February 27, 2026