Categories: विदेश

गाजा में बड़ी तबाही, खाने की तलाश में कई फिलिस्तीनियों की मौत, मंजर देख कांप गए दुनिया भर के मुसलमान

जीएचएफ संगठन ने दावा किया कि यह हमला हमास ने किया था, हालांकि उसने कोई और सबूत नहीं दिया। खान यूनिस में नासिर अस्पताल के अनुसार, इजरायली हवाई हमलों ने गाजा के भूमध्यसागरीय तट के दक्षिणी छोर पर मुवासी क्षेत्र में टेंट पर हमला किया।

Published by Divyanshi Singh

Gaza war: हमास और गाजा के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है।अब गाजा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं युद्धग्रस्त क्षेत्र में भोजन की तलाश में निकले 10 अन्य फिलिस्तीनी भी मारे गए।यह जानकारी शनिवार को गाजा अस्पताल ने दी।  दक्षिणी गाजा में खाद्य वितरण स्थल पर हुए हमले में इजरायल समर्थित गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ) के दो अमेरिकी सहायता कर्मी भी घायल हो गए।

जीएचएफ संगठन ने किया दावा

जीएचएफ संगठन ने दावा किया कि यह हमला हमास ने किया था, हालांकि उसने कोई और सबूत नहीं दिया। खान यूनिस में नासिर अस्पताल के अनुसार, इजरायली हवाई हमलों ने गाजा के भूमध्यसागरीय तट के दक्षिणी छोर पर मुवासी क्षेत्र में टेंट पर हमला किया। तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत इस हमले में एक फिलिस्तीनी डॉक्टर और उसके तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। जबकि दक्षिणी गाजा के बानी सुहेला शहर में चार अन्य मारे गए, और खान यूनिस में तीन अलग-अलग हमलों में तीन लोग मारे गए। हालांकि, इजरायली सेना ने हमलों पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।

कब होगा सीजफायर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमास ने 60 दिन के युद्ध विराम की योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। हमास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वे तुरंत बातचीत के लिए तैयार हैं। हालांकि, इस बीच इजरायल ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित योजना को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उम्मीद जताई है कि अगले हफ्ते तक युद्ध विराम समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें इसे अभी खत्म करना होगा। साथ ही ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया तो स्थिति और खराब हो जाएगी।

Related Post

युद्ध विराम प्रस्ताव में क्या है?

युद्ध विराम प्रस्ताव के तहत हमास पहले चरण में 10 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा, जिनमें से 8 जीवित हैं और 18 को मृत घोषित कर दिया गया है। बदले में कुछ फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा और इजरायली सेना उत्तरी गाजा के कुछ हिस्सों से हट जाएगी। इसके बाद दोनों पक्ष स्थायी युद्ध विराम पर बातचीत शुरू करेंगे।

बाइक से आया था शूटर, उतर कर सिर में मारी गोली… दहला देगा बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या का CCTV VIDEO

MNS की गुंडागर्दी के आगे झुके सुशील केडिया, एक्स पर Video डाल मांगी माफी…राज ठाकरे को बताया नायक

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026