Categories: वायरल

Viral Video: आसमान की ऊंचाई पर अचानक उखड़ गई विमान की खिड़की, यात्रियों की अटक गई सांसें, फिर जो हुआ…

Viral Video: स्पाइसजेट के विमान एसजी-1080 में बड़ी लापरवाही सामने आई है। उड़ान के दौरान स्पाइसजेट की फ्लाइट का खिड़की का फ्रेम टूट गया। बताया जा रहा है कि, यह विमान गोवा से पुणे जा रहा था।

Published by Sohail Rahman

Viral Video: स्पाइसजेट के विमान एसजी-1080 में बड़ी लापरवाही सामने आई है। उड़ान के दौरान स्पाइसजेट की फ्लाइट का खिड़की का फ्रेम टूट गया। जानकारी के अनुसार, विमान गोवा से पुणे जा रहा था। घटना के दौरान यात्रियों की जान हवा में अटक गई। बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन यह हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इस पर चिंता जताई है।

स्पाइसजेट ने जारी किया बयान

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने बयान जारी कर कहा है कि इससे यात्रियों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। विमान के पुणे में उतरने के बाद फ्रेम को ठीक कर दिया गया और पूरी उड़ान के दौरान केबिन का प्रेशर सामान्य रहा। हालांकि डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए हैं। मंदार सावंत नाम के यात्री ने बताया कि मैं गोवा से पुणे जा रहा था। मेरे पीछे एक महिला बैठी थी और उसके साथ एक बच्चा भी था। उड़ान भरने के आधे घंटे बाद अचानक खिड़की खुल गई। महिला डर गई और यह काफी चिंताजनक था।

Related Post

फ्लाइट अटेंडेंट ने उठाया ये कदम

फ्लाइट अटेंडेंट ने महिला और उसके बच्चे को पीछे दूसरी सीट पर बैठा दिया। अटेंडेंट ने खिड़की को ठीक करने की कोशिश की लेकिन वह ठीक नहीं हो सका। बाद में उन्होंने इसे वैसे ही छोड़ दिया। हालांकि इस घटना पर अभी तक डीजीसीए की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्पाइसजेट का क्यू400 विमान रखरखाव से जुड़ी कुछ शिकायतों के कारण पिछले कुछ समय से डीजीसीए की निगरानी में है।

PM Modi Ghana Visit: PM Modi ने घाना पहुंचते ही किया ऐसा करार, टूट गई ड्रैगन की कमर, कराह उठे जिनपिंग

माली में भारतीय नागरिकों के साथ हुआ ऐसा काम, सुन खौल जाएगा हर हिंदुस्तानी का खून, अब क्या करेंगे पीएम मोदी ?

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Today Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026