Categories: वायरल

छत पर पूरी दुनिया से बेखबर होकर सो रहा था मजदूर, तभी आ धमका शेर, फिर जो हुआ…Video देख अटक जाएंगी सांसें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मजदूर निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर सो रहा है। तभी वहां शेर आ जाता है।

Published by Sohail Rahman

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जोकि एक निर्माण स्थल का वीडियो लग रहा है। जिसमें निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर कुछ मजदूर सो रहे होते हैं। तभी वहां शेर आ जाता है। उसके बाद वो मजदूर के पास जाकर उसे सूंघता है। तब तक मजदूर सोया हुआ रहता है, लेकिन उसे जैसे ही इस बात का आभास हुआ कि, उसके पास शेर है तो वो नींद से जगकर भागना शुरू कर देता है। ये वीडियो गुजरात के अमरेली जिले का बताया जा रहा है।

क्या है इस वीडियो में?

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि कुछ मजदूर एक छत पर आराम से सो रहे हैं। वहीं, एक मजदूर बैठा हुआ दिखाई देता है, लेकिन थोड़ी देर बाद वह भी सो जाता है। इस दौरान एक शेर नीचे से इमारत की छत पर जाता हुआ दिखाई देता है और दूसरा शेर वहां लगे बांस के सहारे इमारत की छत पर चढ़ जाता है। थोड़ी ही देर में, उनमें से एक शेर छत का चक्कर लगाता है और कुछ देर बाद वहाँ सो रहे एक मजदूर के पास पहुंचकर उसे सूंघता है।

https://twitter.com/AnandVirSingh12/status/1939296309388677563?ref_src=twsrc%5Etfw

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

शेर ने मजदूर पर नहीं किया हमला

चौंकाने वाली बात ये थी कि शेर ने मजदूर पर किसी भी तरह का हमला नहीं किया, लेकिन वीडियो में दिख रहा है कि उसी समय शेर अपना एक पैर सो रहे मजदूर पर रखने वाला है। कुछ देर बाद उस मजदूर की आंख खुल जाती है और वह उस शेर को देख लेता है। शेर को देखकर मजदूर डर जाता है और वहां से भागता हुआ नजर आता है। इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि शेरों ने इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

किसी फिल्मी सीन जैसा दिखने वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे इंसान और जानवर के बीच का अद्भुत तालमेल बता रहा है, तो कोई इसे AI से बनाया गया वीडियो मान रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि ये घटना गुजरात के अमरेली जिले के धारी इलाके की है, जो गिर के जंगल के पास है।

Disclaimer :- हालांकि, इनखबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

BJP President Election: अधर में अटका बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, सामने आई नई वजह, RSS ने भी लगाया नया अड़ंगा!

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026