Categories: वायरल

मुगल हरम में महिलाओं के साथ होता था ऐसा सलूक, सच जानकर कांप जाएगी रूह!

जानिए मुगल काल के हरम से जुड़ी अनसुनी कहानियां—कड़े नियम, महिलाओं का जीवन और बीमार होने पर पर्दे के पीछे से किया जाने वाला इलाज।

Published by Kavita Rajput

Mughal Harem Secrets: मुगल बादशाहों को ‘हरम’ में एक से एक खूबसूरत महिलाओं को रखने का शौक था. हरम से जुड़े कई किस्से आज भी पूरे भारत में बिखरे पड़े हैं. बताते हैं कि हरम में अलग-अलग मुल्कों से खूबसूरत महिलाओं को लाकर रखा जाता था, इन सभी को हरम की चारदीवारी के अंदर ही रहना होता था. इन महिलाओं पर हुकूमत चलती तो सिर्फ बादशाह की, वो जैसा और जो चाहे उस हुक्म की तामील करना इन महिलाओं की जिम्मेदारी हुआ करती थी. हालांकि, मुग़ल काल में हरम में मौजूद इन महिलाओं की सुख सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता था लेकिन इनके ऊपर कई किस्म की बंदिशें भी थोपी जाती थीं. 

रखना होता था पवित्रता का ध्यान 

इतिहासकारों की मानें तो हरम में मौजूद महिलाएं बादशाह की संपत्ति मानी जाती थीं. ऐसे में उन्हें अपना विशेष ध्यान रखना पड़ता था, इसमें सबसे जरूरी होता था पवित्रता का ध्यान रखना. यही वजह थी कि बादशाह के अलावा किसी भी और मर्द की एंट्री हरम और उसके आस-पास के इलाके में पूरी तरह से बैन थी. बताते हैं कि यदि कोई मर्द चोरी-छिपे हरम के आस-पास भी पहुंच जाए तो उसे फ़ौरन मौत की सजा सुना दी जाती थी. यहां तक कि हरम के अंदर भी एक फांसीघर बना होता था जिसमें हरम की उन महिलाओं को सजा दी जाती थी जो बाहरी मर्दों से संबंध बनाते पकड़ी जाती थीं. 

Related Post

कैसे होता था हरम की महिलाओं का इलाज 

इतिहासकार बताते हैं कि हरम में वैसे तो बादशाह के अलावा किसी भी बाहरी शख्स के आने पर बैन था लेकिन यदि कोई बीमार हो जाए तो शाही चिकित्सक वहां जा सकता था. हालांकि, इसमें भी एक ट्विस्ट था, शाही चिकित्सक भले ही हरम में दाखिल हो सकता था लेकिन वो किसी भी महिला का दीदार नहीं कर सकता था क्योंकि इलाज उसे पर्दे के पीछे से ही करना पड़ता था.हरम की महिलाएं पर्दे के पीछे से हाथ बाहर निकालतीं तब ये चिकित्सक उनकी नब्ज टटोलकर ये बताता कि उन्हें क्या दिक्कत है. यानी यहां भी हरम की महिलाओं को ये आजादी नहीं थी कि वे चिकित्सक से आमने-सामने बैठकर बात कर पाएं और अपनी दिक्कत अकेले में साझा कर सकें.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026