Categories: वायरल

OMG! थाई अस्पताल में चल रहा करोड़ों का स्कैम, लड़की ने खोल दी सारी ‘पोलपट्टी’ – Video

Thai Hospital Scam: इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की थाई अस्पताल के स्कैम के बारे में खुलासा करते हुए नजर आ रही है.

Published by Preeti Rajput

Viral Video Thai Hospital Scam: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. कई तरह के वीडियो इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक पर छाए रहते हैं- जैसे : जोक्स, डांस और कॉमेडी वीडियो. लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोग अपनी बात रखने के लिए भी करते हैं. कई बार लोग अपने अनुभव को साझा कर, दूसरे को प्रेरित या सचेत करते हैं. ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की थाई अस्पताल में चल रहे स्कैम का खुलास करते हुए नजर आ रही है. 

थाई अस्पताल का स्कैम

वायरल वीडियो में लड़की अस्पताल (Thai Hospital Scam) के बिस्तर पर लैटे हुए नजर आ रही है. लड़की का नाम मोनिका है. मोनिका  बताती है कि वह क्राबी थाईलैंड में मौजूद हैं. वह कहती है कि “मुझे लगता है कि सभी को लेड़ी बॉय स्कैम के बारे में पता है. लेकिन मैं आज थाई अस्पताल में चल रहे स्कैम के बारे में सबको बताना चाहती हूं.” वह आगे कहती हैं कि “2 बजे करीब मैं और मेरे दोस्त ने गमीज (Gummies) खाए, जो हमने फुकेत से खरीदे थे. एक घंटे के भीतर हम दोनों के सीने में भारीपन, सांस लेने में तकलीब और उलटी होने लगी. जिसके बाद हम दोनों इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे.” मोनिका आगे कहती हैं कि “अस्पताल ने हमें IV ड्रिप लगाए और दोनों को 17,500 Baht (Thai Currency) का बिल दिया. इसके बाद हम दोनों करीब 3 घंटे के लिए सो गए और हमारी फ्लाइट भी छूट गई. फिर हमने जब बिल के लिए बोला तो उन्होंने हमें 36,000 Baht (1 lakh Rupees)  का बिल दिया. इसके बाद हमें पता लगा कि यहां कई लोगों के साथ यही चीज हुई हैं, उन्होंने भी गमीज खाए, जो एक ही ब्रांड के थे. जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई.” 

A post shared by Monica Gupta (@travelwithshades)

Related Post

खुलेआम लूट! 14 वाली रेलनीर की बोतल 20 रुपये में क्यों? रेलवे स्टेशनों पर ओवरचार्जिंग करना दुकानदार को पड़ा भारी

वीडियो हुआ वायरल

मोनिका कहती है कि यह सब संयोग नहीं बल्कि एक स्कैम है. इस वीडियो को travelwithshades इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को खबर लिखने तक 5,686 लाइक्स मिल चुके हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- मेरे बेटे को बुखार और हल्का दस्त था और हम बहुत चिंतित थे, इसलिए हम उसे फुकेत के पास एक क्लिनिक ले गए. वहां मेरा बेटा पैरासिटामोल मुंह से नहीं ले रहा था. तो उन्होंने मुझे सिर्फ़ ओआरएस पाउडर का पैकेट दिया और उन्होंने ₹5000 ले लिए. दूसरे यूजर ने लिखा कि – हां!!! आप सही कह रहे हैं. थाई लोग पर्यटकों का शोषण करते हैं. सिर्फ एक तरह से नहीं, बल्कि कई तरीकों से अब तक का सबसे बुरा देश.

Abhinav Pandey Controversy: अभिनव पांडेय ने दो महिला एंकर को कहे अपमानजक शब्द, क्या यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए गाली ही है फेमस होने का…

  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026