Categories: वायरल

बादशाह के ज्यादा करीब जाने की सज़ा ‘मौत’; हरम में नर्क जैसी होती थी महिलाओं की हालत!

कहते हैं कि बादशाह के हरम में महिलाओं की हालत नर्क जैसी होती थी. ज्यादा नजदीक जाने पर भी मिलती थी मौत. जानिए हरम की चौंकाने वाली हकीकत...

Published by Kavita Rajput

Mughal harem secrets: अपनी अय्याशी के लिए बादशाह अक्सर हरम में कई खूबसूरत लड़कियों और महिलाओं को रखते थे. इनका एक ही काम होता था कैसे भी बादशाह को रिझाना और इसके लिए जो बन पड़े वो करना. बादशाह का जिस लड़की पर दिल आ जाता वो हरम में कैद कर दी जाती थी. इतिहासकार बताते हैं कि हरम में जो एक बार आ गया वो फिर कभी बाहर नहीं निकल पाता था. वहीं, हरम में इस कदर पाबंदियां थीं कि यदि गैर मर्द के साथ हरम की किसी लड़की को देख लिया जाता तो उसे फ़ौरन मौत के घाट उतार दिया जाता था. वहीं, बादशाह से ज्यादा करीबी भी कई महिलाओं की मौत की वजह बनी थी. कैसे, आइये जानते हैं…. 

बादशाह से ज्यादा नजदीकियां बनती थी मुसीबत 

हरम में ना सिर्फ बादशाह की पसंद की महिलाएं बल्कि उनकी बेगमें और शहज़ादियां भी रहती थीं. हालांकि, बादशाह हरम में रहने वाली जिस महिला को पसंद करता उसे वो सबकुछ करना होता था जो बादशाह चाहता था. ऐसे में हरम की हर एक महिला का एक ही काम होता था कैसे भी करके बादशाह की नजर में आना उसके नजदीक पहुंचना ताकि वो अपने मनमाफिक लाइफ जी सके. हालांकि, बादशाह की पसंद बनने वाली ये महिलाएं जल्द ही बेगमों के नजर में आ जाती थीं और फिर इन्हें कैसे भी करके रास्ते से हटाने का खेल शुरू होता है.

खाने में जहर से लेकर मरवाने तक के हथकंडे 

इतिहासकार बताते हैं कि हरम में रहने वाली बेगमें ऐसी महिलाओं को रास्ते से साफ़ कर दिया करती थीं जो बादशाह के ज्यादा नजदीक जाने की कोशिशों में लगी रहती हैं. इसके लिए उन्हें जो बन पड़ता किया जाता था. कई महिलाएं जो बेहद खूबसूरत होती थीं, बादशाह उनपर आसानी से लट्टू हो जाया करते थे. ऐसी महिलाओं को रहस्यमई मौत दे दी जाती थी, कहते हैं या तो उनके खाने में जहर मिला दिया जाता या किसी और तरीके से मौत के घाट उतरवा दिया जाता था. ताकि बादशाह के जरिए ये सत्ता के ज्यादा करीब ना पहुंच सकें.

Kavita Rajput

Recent Posts

Falgun Month 2026 Vrat-Tyohar: फरवरी में इस दिन से शुरू होगा फाल्गुन माह, जानें इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार

Falgun Month 2026 Vrat-Tyohar: हिंदू कैलेंडर का अंतिम और आखिरी महीना फाल्गुन माह होता है.…

February 1, 2026

FASTag Rules 1st Feb, 2026: आज से बदल जाएंगे fastag के नियम, नहीं होगा KYV का झंझट

FASTag Rules 1st Feb, 2026: आज देश भर में FASTag को लेकर बदलाव हुआ है.…

February 1, 2026

Magh Purnima Vrat Katha: माघ पूर्णिमा आज, इस कथा के बिना अधूरा है पूर्णिमा का व्रत

Magh Purnima 2025: माघ माह की पूर्णिमा का व्रत आज किया जा रहा है. इस…

February 1, 2026

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज से जानें चिंताओं से कैसे मुक्ति मिल सकती है?

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल वचन लोगों को उनके जीवन के प्रेरित…

February 1, 2026