LPG Gas Shortage: एलपीजी सिलेंडर की कमी का असर अब लोगों की जेब पर पड़ने लगा है. कई जगह रेस्टोरेंट और ठेले वाले खाने-पीने की चीजों के दाम अचानक से बढ़ गए हैं. इसी बीच बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कैफे ने ग्राहकों से बिल में ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ शुरु कर दिया है.
नींबू पानी पर गैस चार्ज
बेंगलुरु के एक कैफे (Theo Cafe) का एक बिल सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. इस बिल को देखकर लोग हैरान रह गए हैं. क्योंकि कैफे ने ग्राहक से 5 प्रतिशत ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ वसूल किया है. ताज्जुब की बात यह है कि ग्राहक ने ‘मिंट लेमोनेड’ (शिकंजी) ऑर्डर की थी. वहीं अब इस बिल के लोग सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे हैं. लोग सवाल कर रहे हैं कि ‘भाई, शिकंजी बनाने में कौन-सी गैस लगती है? क्या नींबू को गर्म कर डाला गया था?
Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, जानें नामांकन प्रक्रिया और अंतिम तारीख
बाहर का खाना हुआ महंगा
गैस के संकट ने खाने-पीने के शौकीनों की जेब पर गहरा असर डाला है. पहाड़गंज की मशहूर ‘सीताराम दीवानचंद’ जैसी पुरानी दुकान भी गैस न होने के कारण बंद हो गई. लोग बिना गैस या कम गैस पर बनने वाला सामान बेच रहे हैं. दिल्ली-NCR में जो चाय पहले 10-15 रुपये की थी, वह अब 20 रुपये की मिल रही है. मोमोज, पोहा और छोले-भठूरे की प्लेट पर भी दाम बढ़ गए हैं.
West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल में कब होगी मतगणना और कब आएंगे नतीजे, यहां जानें सबकुछ

