Categories: वायरल

मुगल हरम की औरतें करती थीं सिर्फ इन 2 आदमियों से बात! बद से बदत्तर थे हालात!

Mughal Harem Women: मुगल हरम की औरतों पर हजार पाबंदियां थीं. वह अपने जीवन में सिर्फ दो आदमियों से ही मन के हालात बता पाती थीं. आइए, यहां जानते हैं मुगलों के हरम के किस्से और कहानियां.

Published by Prachi Tandon

Mughal Harem Dark Secrets: मुगल साम्राज्य की जब-जब बात छिड़ती है, तब-तब हरम का जिक्र भी आता है. मुगलों का हरम ऐसी जगह थी जहां दुनियाभर की खूबसूरत महिलाएं रहती थीं. इतिहासकारों की मानें हरम में बादशाह और शहजादों के अलावा कोई कदम नहीं रख सकता था. वह हरम में अपनी थकान मिटाने और मनोरंजन के लिए जाते थे. खुले शब्दों में कहें तो हरम मुगल बादशाह और शहजादों की अय्याशी का अड्डा था. 

मुगलों के हरम में बादशाह और शहजादों के अलावा कोई मर्द कदम नहीं रखता था. वहीं, वहां रहने वाली औरतों को भी न बाहर जाने की इजाजत होती थी और न ही किसी पराए मर्द से संबंध बनाने की. कहा जाता है कि हरम की औरतें अपने पूरे जीवन में सिर्फ दो मर्दों से ही बात कर पाती थीं.

हरम की औरतें करती थीं सिर्फ दो ही मर्दों से बात!

मुगलों के हरम में सैकड़ों से लेकर हजारों औरतें रहती थीं. इनमें रानियां, बेगम, दासियां और रेखैल शामिल थीं. ऐसे तो हरम बाहर से देखने पर ऐश और ठाठ की जगह लगती थी, लेकिन सोने की जंजीरों में बंधी. हरम में रहने वाली हर औरत पर सख्त निगरानी रखी जाती थी और इसकी दीवारें इतनी ऊंची और मजबूत बनाई जाती थीं कि कोई भी बाहरी मर्द उनकी झलक न देख ले. 

इतिहासकारों का मानना है कि हरम की औरतें सिर्फ दो मर्दों से ही बात कर पाती थीं. इन दो मर्दों में एक होता था बादशाह या कोई शहजादा. बादशाह और शहजादे अपनी पसंद की औरतों के साथ समय बिताते थे. 

Related Post

वहीं, दूसरा मर्द होता था वैद्य. जी हां, जब कोई औरत बीमार होती थी तब हरम में बादशाह की इजाजत से वैद्य कदम रखता था. फिर औरत का इलाज करता था, ऐसे में तब किसी दूसरे मर्द से हरम की औरतें बात कर पाती थीं और वक्त बिताती थीं. लेकिन, इसके लिए भी उन्हें तरह-तरह की तरकीब लगानी पड़ती थी जिससे कोई सैनिक या ख्वाजा (किन्नर) उनकी बात सुन न ले. ऐसे में यह सब बहुत ही गुप-चुप तरह से किया जाता था.

पराए मर्द से संबंध बनाने पर मिलती थी खौफनाक सजा!

हरम की औरतों पर लाखों पाबंदियां होती थीं. वह न तो कहीं बाहर जा सकती थीं और न ही किसी से बात कर सकती थीं. ऐसे में अगर जाने-अनजाने में हरम की औरतें, बादशाह के अलावा किसी दूसरे मर्द से बात कर लेतीं और उसकी खबर दरबार तक पहुंच जाती तो खौफनाक सजा दी जाती थी. 

इतिहासकारों की मानें तो हरम में तहखाना बनाया जाता था, जहां फांसीघर होता था. बादशाह के नियमों का पालन नहीं करने वाली औरतों को वहां सजा-ए-मौत दी जाती थी और फिर लाश को तहखाने से बाहर नदी या जंगल में फेंक दिया जाता था.  

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026