Categories: वायरल

मर्दों के हरम में कदम रखते ही थर-थर कांपने लगती थीं औरतें! छिपी है इसमें खौफनाक सच्चाई

Mughal Harem Secrets: मुगल हरम के काले राज जब भी खुलते हैं तो हर किसी को हैरान कर देते हैं. हरम का एक सच यह भी है कि वहां मर्दों के कदम रखते ही औरतें थर-थर कांपने लगती थीं.

Published by Prachi Tandon

Mughal Harem Dark Secrets: मुगलों के हरम को लेकर कई इतिहासकारों ने लिखा है. किसी ने इसे दबी जुबां में अय्याशी का अड्डा बताया, तो किसी ने इसे बादशाह के मनोरंजन और थकान मिटाने की जगह. मुगल हरम इन सबसे बहुत ज्यादा था. जहां राजनीति, चाल, साजिश और कई रणनीतियां तैयार होती थीं. जी हां, मुगल हरम बाहर से देखने पर आलीशान और रंगीन दुनिया लगती थी, जहां दुनियाभर की खूबसूरत औरतें शाही ठाठ-बाट के साथ रहती थीं. लेकिन, हरम का सच डरावना और खौफनाक था. 

मुगलों का हरम ऐसी जगह थी जहां एक बार अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने के लिए बादशाह की इजाजत लेनी होती थी. यहां तक कि मुगल दरबार के लोग भी हरम के आस-पास नहीं फटकते थे. ऐसे में अगर फिर भी कोई हरम में कदम रख देता था तो वहां की औरतों में खलबली मच जाती थी. इतना ही नहीं, वह थर-थर कांपने लगती थीं.

क्यों मर्दों के आने पर थर-थर कांपती थीं औरतें?

मुगल हरम में बादशाह की बेगमों और शहजादियों का राज चलता था. जहां हजारों दासियां और रखैलें भी उनका हुकूम मानती थीं. सभी महिलाओं की सुरक्षा के लिए किन्नरों को तैनात किया गया था और हरम से मर्द कोसों दूर रहते थे.  

Related Post

बादशाह और शहजादे ही सिर्फ हरम में आ सकते थे. ऐसे में अगर कोई दूसरा मर्द बिना बादशाह की इजाजत के हरम में कदम रख देता था तो उसे सीधा मृत्युदंड दे दिया जाता था. इतिहासकारों ने माना है कि हरम के नीचे एक तहखाना होता था जहां फांसी घर बना होता था. इसी फांसी घर में बादशाह के नियमों का पालन नहीं करने पर मौत की सजा दी जाती थी. वहीं, अगर पुरुष का हरम की किसी महिला से संबंध पकड़ा जाता तो उसे भी साथ ही सजा ए मौत मिलती थी. 

हरम में बादशाह के आने के बाद क्या होता था?

हरम में बादशाह अपना मनोरंजन और थकान मिटाने के लिए आते थे. बादशाह के आने की सूचना पहले ही हरम में पहुंचा दी जाती थी. ऐसे में बेगमों से लेकर दासियों में खलबली मच जाती थी और वह डर से कांपने लगती थीं कि कहीं कोई उनकी किसी गुस्ताखी की शिकायत न कर दे. क्योंकि, शिकायत के बाद क्या खौफनाक और डरावाना अंजाम होगा यह सभी हरम की औरतों को पता था. 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026