Categories: वायरल

जापान के Mount Fuji ऐसा नजारा कभी नहीं देखा होगा, प्लेन की खिड़की से रिकॉर्ड हुआ वीडियो, हिल गया इंटरनेट!

Mount Fuji Video: जापान में माउंट फूजी की सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से बड़ी मान्यता है। देश दुनिया से पर्यटक इसे देखने आते हैं। इसे सामने से तो सबने देखा है लेकिन क्या आपने कभी इसका नजारा ऊपर से देखा है। जी हां, सोशल मीडिया पर माउंट फ़ूजी का एक वीडियो देखा जा रहा। यह नजारा देख कर लगता है मानों धरती पर ही स्वर्ग उत्तर आया हो।

Published by

Mount Fuji Video: जापान में माउंट फूजी की सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से बड़ी मान्यता है। देश दुनिया से पर्यटक इसे देखने आते हैं। इसे सामने से तो सबने देखा है लेकिन क्या आपने कभी इसका नजारा ऊपर से देखा है। जी हां, सोशल मीडिया पर माउंट फ़ूजी का एक वीडियो देखा जा रहा। यह नजारा देख कर लगता है मानों धरती पर ही स्वर्ग उत्तर आया हो। वीडियो में माउंट फूजी बादलों से ढका दिख रहा है।

एक यात्री ने विमान की खिड़की से इसका एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। बादलों से घिरे इस वीडियो में माउंट फ़ूजी की बर्फीली चोटी साफ़ दिखाई दे रही है। बता दें कि यह ज्वालामुखी जापान का सबसे ऊंचा पर्वत है, जिसकी ऊँचाई 3,776 मीटर है। आमतौर पर इसके आसपास बादल या कोहरा छाया रहता है, लेकिन जब मौसम अनुकूल होता है और इस पर धूप पड़ती है, तो यह पर्वत सुनहरा लगता है।

माउंट फ़ूजी जापानी संस्कृति का प्रतीक है

वीडियो में माउंट फ़ूजी की तीखी रेखाएँ, बर्फ की परतें और उसके चारों ओर फैला बादलों का समंदर, ये सब मिलकर एक ऐसा दृश्य रचते हैं, जिसे देखकर किसी का भी मन कह उठता है, “काश मैं भी वहाँ होता।” माउंट फ़ूजी जापानी संस्कृति और आस्था का भी प्रतीक है। स्थानीय लोग इसे पवित्र मानते हैं और हर साल लाखों लोग इसे देखने आते हैं। लेकिन इस तस्वीर ने माउंट फ़ूजी को न केवल जापान, बल्कि पूरी दुनिया का एक अद्भुत दृश्य बना दिया है।

Related Post

30 की रील के लिए ट्रेन की पटरी पर लेटा शख्स, फिर जो हुआ… रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

सोशल मीडिया पर लोगों ने दीं प्रतिक्रियाएं

वीडियो को एक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूज़र्स वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा…इतना मनमोहक दृश्य पहली बार देखकर दिल खुश हो गया। एक अन्य यूज़र ने लिखा…दिल खुश हो गया। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा… भगवान का स्वभाव अनोखा है।

रशियन दुल्हन ले आया बिहारी लड़का, मोहल्ले में मच गया हंगामा,देखने वालों की घर के बाहर तक लग गई लाइन!

Published by

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026